फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   botched sterilisations chhattisgarh

नसबंदी: अनाथ बच्चों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Mon, 17 Nov 2014 03:26 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
botched sterilisations chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 'कातिल' नसबंदी कांड मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतक महिलाओं के बच्चों को गोद लैने का फैसला किया है। रविवार को सीएम आवास पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


सरकार ने फैसला किया है कि प्रत्येक पीड़ित नाबालिग बच्चे के नाम पर दो लाख रुपये की एफडी की जाएगी और 18 साल की उम्र तक अपोलो हॉस्पिटल में उसका निशुल्क इलाज भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यह फैसला भी किया गया कि बालिग होने तक उसकी शिक्षा का भार भी सरकार ही उठाएगी। इस बैठक में सीएम रमन सिंह के अलावा कुछ मंत्री और वरिष्ठ अफसर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम सवाल अभी भी बरकरार

botched sterilisations chhattisgarh

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का ये नसबंदी कांड देश और दुनिया की सुर्खियों में है। अभी तक करीब 15 महिलाएं अपनी जान गवां चुकी हैं और कई की हालत अभी भी गंभीर है।

इस मामले में एक डॉक्टर, दवा की आपूर्ति करने वाले निदेशक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन तमाम सवाल अभी भी बरकरार हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है।

इस प्रकरण के सामने आने के बाद से विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दवाब बना रहा है लेकिन सीएम रमन सिंह अपने खास अमर अग्रवाल को हटाने के लिए तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी छत्तीसगढ़ पहुंच कर पीड़ितों का हाल चाल जाना था और कांग्रेसी नेताओं को आवश्यक निर्देश दिए थे।

क्या है पूरा मामला

botched sterilisations chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नसबंदी शिविर लगाए गए थे जिनमें सैंकडों महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि दो ऐसी महिलाओं का भी ऑपरेशन कर दिया गया जो बैगा जनजाति की हैं। यह जनजाति संरक्षित जनजातियों में शामिल है।

खबर के मुताबिक हर चार मिनट में एक महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए औजार संक्रमित थे और ऑपरेशन रूम भी गंदा था जिसके कारण महिलाओं को सेप्टिसेमिया हो गया था।

इस मामले में सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री पर कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था और संयुक्त राष्ट्र ने इसे मानवीय त्रासदी बताया था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी गंभीर चूक के दो मामले छत्तीसगढ़ से ही सामने आ चुके हैं। एक मामले में जहां 62 लोगों ने अपनी आखें गवां दीं वहीं दूसरे मामले में महिलाओं का गर्भाशय निकाल लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed