करिश्मा! पैदा होते ही ट्रेन के टॉयलेट से गिरी बच्ची, जिंदा बची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-बरेली पैसेंजर के टॉयलेट में पैदा हुई नेपाल की पुष्पा टमटा की नवजात बेटी ने मौत को हरा दिया। वह पैदा होते ही टॉयलेट के पाइप से रेलवे लाइन पर गिर गई थी। सीएचसी भोजीपुरा में डॉक्टर उसका और उसकी मां का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक हैं। बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
जीआरपी के मुताबिक 40 वर्षीय पुष्पा टमटा मोहनपुर नगर भगतपुर जिला कंचनपुर (नेपाल) की हैं । वह महेंद्र नगर से बरेली के सीतापुर अस्पताल में आंखों का इलाज कराने के लिए आ रही थी। सोमवार को वह अकेली ही टनकपुर-बरेली पैसेंजर में सवार हो गई थी।
बनबसा से चलकर ट्रेन सुबह करीब 11.30 बजे भोजीपुरा स्टेशन पर पहुंचकर रुक गई। इसी बीच पुष्पा के पेट में जोर का दर्द हुआ और वह ट्रेन की टॉयलेट में चली गई। पुष्पा ने ही टॉयलेट में ही बेटी को जन्म दे दिया। बेटी पाइप से नीचे ट्रेन की पटरी पर जा गिरी। इसी बीच ट्रेन सरकने लगी।
नेपाल से आंखों का इलाज कराने आ रही थी महिला
नवजात के रोने की आवाज सुनकर स्टेशन पर खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर ट्रेन में सवार लोगों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को करीब 500 मीटर आगे रुकवा लिया। सूचना मिलते ही जीआरपी कांस्टेबिल नकुल कुमार और थाने के मुंशी ऋषिपाल सिंह ने 102 नंबर की एम्बुलेंस को बुलाकर पुष्पा और उसकी नवजात बेटी को भोजीपुरा सीएचसी में भर्ती करा दिया।
सीएचसी प्रभारी डाक्टर सौरभ ने बताया कि पुष्पा और उसकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। दो दिन तक अस्पताल में रखने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
धोखा देकर पति भी पुष्पा को छोड़ आया है
पुलिस की छानबीन में पता लगा है कि ट्रेन के टॉयलेट में बेटी को जन्म देने वाली पुष्पा ने भारतीय मूल से मोहन शर्मा से लव मैरिज की थी। काफी समय पहले वह उसे छोड़कर भारत लौट आया था। इन दिनों पुष्पा महेंद्र नगर में होटल पर नौकरी करके अपनी जिंदगी गुजार रही है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
नारी निकेतन जाएगी पुष्पा
एसओ जीआरपी थाना सिटी स्टेशन रोहनलाल ने बताया कि पुष्पा के अस्पताल से छुट्टी होने पर उससे पहले पूछा जाएगा कि वह कहां जाना चाहती है। वह नेपाल जाएगी तो ठीक है, वरना उसे अधिकारियों के बात करके नारी निकेतन में रखवा देंगे।