फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

अमेठी में बंटी सोनिया, राहुल पर आपत्तिजनक किताब

Sat, 03 May 2014 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 May 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
 Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

मौसम के साथ-साथ सियासी पारा भी चरम पर पहुंच रहा है। अमेठी में वोटिंग से पांच दिन पहले 16 पन्नों की एक किताब बांटी गई, जिसे राहुल की रावणलीला और सोनिया की बर्बरता एवं साजिश नाम दिया गया।

विज्ञापन


अमेठी में इन दिनों प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए डंटी हुई हैं और अपने भाई के लिए वोट मांग रही हैं। 'संस्कृति रक्षक संघ' की ओर से छापी गई इन किताबों में 'गांधी परिवार की असल पहचान' बताने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

वेस्टर्न कपड़ों में राहुल, सोनिया

 Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

किताब में सोनिया, राहुल और प्रियंका की वो तस्वीरें हैं, जिनमें उन्होंने पश्चिमी परिधान पहने हैं। इसमें यह भी इशारा किया गया है कि ये कपड़े, उन परिधानों से पूरा अलग है, जो गांधी परिवार रायबरेली और अमेठी में पहनता है।

सोनिया की तस्वीरें काफी पुरानी हैं और वो इनमें काफी युवा दिख रही हैं। इन किताबों में 'सोनिया और राहुल के इतालवी नामों का जिक्र भी किया गया है।'

प्रियंका नाराज हो गई

 Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

शुक्रवार को अमेठी के मुसाफिरखाना इलाके में राहुल के लिए प्रचार कर रही प्रियंका ने कहा, "प्रचार का स्तर गिर चुका है। बीच रात में गंदी-गंदी पुस्तकें फेंक के भाग जा रहे हैं। इतना झूठ...इतना झूठ।"

प्रियंका ने कांग्रेस के विरोधियों को सामने आकर हमला करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "यह चुनाव है। आप जो कुछ कहना चाहते हैं, सामने आकर खुले तौर पर कह‌िए और अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो आप कायर हैं...आप किताबें भी खुलकर नहीं बांट सकते...छिपाकर फेंक रहे हैं।"

विज्ञापन

जो कहना है, सीधा कहिएः प्रियंका

 Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

सोनिया की बेटी ने कहा, "जो कहना है सीधे कहिए। खुल के बोलो। अगर खुलके नहीं बोल सकते तो तुम में ही कुछ कमी होगी।" उन्होंने मुसाफिरखाना में कहा कि राहुल की राजनीति दूसरों से अलग है।

प्रियंका ने कहा, "ये चले जाएंगे...हम ऐसे नहीं हैं। बचपन से आते रहे हैं और बुढ़ापे तक आते रहे हैं।" 'झूठ' और 'सच' की बात करने वाली इन किताबों में सवाल उठाया गया है, 'कौन है राहुल गांधी?'


'अवैध संबंध में शामिल रहे राहुल'

 Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

आगे इसका जवाब है, "राहुल गांधी झूठा नाम है, असल नाम है राउल विंची है।" इसमें आरोप लगाया है कि राहुल अवैध संबंधों में शामिल रहे हैं और उन्हें अमेरिका में इतालवी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। हालांकि, इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिए गए हैं।

पर्चे में कहा गया है कि राहुल हिंदुत्व विरोधी मानसिकता रखते हैं। इसके साथ अखबार, पत्रिकाओं और ऑनलाइन जर्नल की कुछ खबरें दिखाई गई हैं। बुकलेट में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला गया है।

अमित शाह पहुंच गए अमेठी

 Booklets claiming to reveal real identity of Sonia, Rahul Gandhi surface in Amethi, priyanka angry

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी माने जाने वाले अमित शाह शुक्रवार को अमेठी पहुंच गए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्‍थानीय नेताओं से मुलाकात की। वो बार-बार पूछ रहे थे कि क्या मोदी अमेठी आएंगे?

उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में हिस्सा लेने के लिए अमेठी पहुंच सकते हैं और रविवार शाम तक वो वहीं रहेंगे। ऐसी भी खबर है कि मोदी अमेठी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed