फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   booking of hotels in mussoorie full

मसूरी फुल, रुकने की व्यवस्था हो तभी जाएं घूमने

Sat, 29 Dec 2012 12:25 AM IST
मसूरी/ब्यूरो
मसूरी/ब्यूरो Updated Sat, 29 Dec 2012 12:25 AM IST
विज्ञापन
booking of hotels in mussoorie full

न्यू ईयर का जश्न पहाड़ों की रानी में मनाने की सोच रहे हैं और अब तक किसी होटल में एडवांस बुकिंग नहीं कराई तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, मसूरी के अधिकांश होटलों में सत्तर फीसदी तक कमरे पहले ही बुक किए जा चुके हैं। अधिकतर में सैलानी पहुंच भी गए हैं। अब बिना बुकिंग आने वालों को धनोल्टी या कैंपटी फाल का रुख करना होगा।

विज्ञापन


न्यू ईयर पर मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार भी यह क्र्रेज बरकरार है। यही वजह है कि पहाड़ों की रानी के स्टार कैटेगरी होटलों में बुकिंग लगभगत सौ प्रतिशत हो चुकी है। नॉन कैटेगरी और मध्यम दर्जे के होटलों में भी सत्तर फीसदी एडवांस बुकिंग है।
विज्ञापन


रविवार तक यहां भी सभी कमरे फुल होने की उम्मीद है। यानी, अब जो लोग बिना बुकिंग के न्यू ईयर के दिन ही मसूरी पहुंचेंगे, उन्हें कमरा मिलना मुश्किल होगा। ऐसे में उन्हें मसूरी के आसपास धनोल्टी, कैंपटी फाल, काणाताल जाना होगा। वैसे वहां भी एडवांस बुकिंग करके जाना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों में खास पैकेज
नए साल के जश्न के लिए मसूरी के होटलों में खास पैकेज तैयार किए गए हैं। पांच तारा होटल जेपी रेजीडेंसी में दो रात तीन दिन का पैकेज 40 हजार रुपये का है। इसमें दो लोगों के लिए दो दिन का भोजन, सॉफ्ट-हार्ड ड्रिंक्स और तीसरे दिन का नाश्ता शामिल है। होटल के प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि यहां लिए शत-प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।

होटल गोल्डन पाम की रिजर्वेशन प्रबंधक हेमा ने बताया कि दो दिन-तीन रात का पैकेज 26,500 रुपये का है। इसमें रूम, खाना-पीना शामिल है, लाइव म्यूजिक भी रहेगा। लगभग सभी कमरे बुक हैं। होटल ड्राइव इन के प्रबंधक सुनील मलिक के मुताबिक दो रात तीन दिन का पैकेज 16 हजार रूपये का है।


यहां बुकिंग सत्तर फीसदी तक है। होटल शिल्टन के प्रबंधक राकेश भदोला और आशियाना के प्रबंधक चतर सिंह रावत ने बताया कि यूरोपियन प्लान कमरों का किराया प्रति कपल दो हजार रुपये है। इसमें ड्रिंक, लाइव म्यूजिक और गाला डिनर शामिल हैं। यहां भी 70 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। होटल ब्रेडवुड के प्रबंध निदेशक संदीप साहनी ने बताया कि होटल में आकर्षक पैकेज रखे गए है। इसके अलावा फन गेम्स की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed