फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bookies favour BJP, but say bets will be off if any leader is dead

सट्टेबाजों की पसंद बीजेपी, नेता मरा तो बोली कैंसिल

Fri, 08 Nov 2013 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
Bookies favour BJP, but say bets will be off if any leader is dead

सट्टेबाजों की दुनिया में बीजेपी सटोरियों की पसंदीदा पार्टी है और विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 10,000 करोड़ रुपये तक के दांव लगे हैं। लेकिन सटोरियों ने भी इस सट्टे पर एक दांव चला है और कहा कि अगर इस चुनाव में किसी बड़े नेता की मौत हो जाती है तो सभी बोलियां कैंसिल हो जाएंगी।

विज्ञापन


सट्टा बाजार में इस तरीके की शर्त पहली बार जोड़ा गया है। ऐसा शायद नरेंद्र मोदी की पटना रैली में हुए बम विस्फोटों को देखते हुए लिया गया है। सट्टेबाजों को अंदेशा है कि दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हिंसा की कई वारदातें दिखेंगी।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित सटोरियों के समूह के एक सदस्य ने कहा कि अगर इन चुनावों में किसी बड़े नेता की विस्फोट या हिंसा में मौत हो जाती है तो सभी के सभी बोलियां कैंसिल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डर के बावजूद सटोरियों का मानना है कि इन चार राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा होगा। मोदी मैनिया के कारण चारों राज्यों में पार्टी आसानी से जीत दर्ज करेगी।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 101 सीट मिलने पर अभी जो भाव चल रहा है वह 14 पैसे के मुकाबले 1 रुपया है। वहीं सटोरिये कांग्रेस के 60 सीट जीतने पर प्रति रुपया 26 पैसा देने को तैयार हैं। लेकिन अगर कांग्रेस को 75 सीटें मिलती है तो यह भाव प्रति रुपया बढ़कर 2.8 रुपये हो जाएगा।


दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में सटोरिये बीजेपी के 28 सीट जीतने पर प्रति रुपया 24 पैसे का भाव दे रहे हैं। वो लोग अपने पूरे पैसे हार जाएंगे अगर बीजेपी को 28 से कम सीटें मिलती हैं। 2008 में बीजेपी को केवल 23 सीटें मिली थी।

आम आदमी पार्टी को सटोरिये 8 सीट से ज्यादा का दावेदार बता रहे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर अलग से बोली लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed