फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   book train tickets 30 minutes prior to departure of train

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, योजना आज से शुरू

Thu, 12 Nov 2015 03:46 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
book train tickets 30 minutes prior to departure of train

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्री यात्रा करने से 30 मिनट पहले अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सीट भी कंफर्म हो जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों के लिए इस सुविधा को गुरूवार से लागू कर दिया है। रेलवे ने अपने चार्ट सिस्टम में भी कुछ बदलाव किया है।
यात्रियों के लिए पहला सीट चार्ट चार घंटे पहले और दूसरा चार्ट 30 मिनट पहले बनाया जाएगा।

पहले चार्ट में सीटे खाली रहने की दशा में दूसरे और अंतिम चार्ट में सीटें उलब्ध रहेंगी। यात्री ऑनलाइन और रिजर्वेशन काउंटर से 30 मिनट पहले टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन

योजना से रेलवे को होगा फायदा

book train tickets 30 minutes prior to departure of train

रेलवे की इस सुविधा आज गुरूवार 12 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सीटें मुहैया कराने और टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के मकसद से इस योजना को लागू किया गया है।

इस योजना के तहत ट्रेन के रवाना होने से पहले आखिरी सीट चार्ट टिकट चैकिंग स्टाफ को दिया जाएगा। रेलवे को उम्मीद है कि इस योजना से रेलवे को भी लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed