फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   book of kejriwal in questionnaire for being the member of aap

आप के टिकट के लिए पढ़नी होगी ये किताब

Mon, 06 Jan 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशांबी/
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशांबी/ Updated Mon, 06 Jan 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
book of kejriwal in questionnaire for being the member of aap

आप की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी से जुड़ने और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से घोषणा की गई है कि जिस व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनना है, वह एक हफ्ते के भीतर अपना आवेदन भेज दें। आवेदन फार्म में 15 तरह के प्रश्न है, जिनका जवाब आवेदकों को देना होगा।

केजरीवाल की स्वराज पढ़ी आपने

book of kejriwal in questionnaire for being the member of aap

सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है।

चुनाव के आवेदन फार्म में 13 वें नंबर का प्रश्न केजरीवाल की पुस्तक इसी से संबंधित है। प्रश्न में पूछा गया है कि क्या आपने स्वराज पुस्तक पढ़ी है? यदि हां तो इस बारे में आप की क्या राय है?

लोकसभा चुनाव के कैंडिडेट फॉर्म आम आदमी पार्टी की वेबसाइट www.aamadmiparty.org पर डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आप’ के जोश में खो रहें 'आपा'

book of kejriwal in questionnaire for being the member of aap

‘आप’ की सरकार मिलने के जोश में गिरनार अपार्टमेंट के बाहर लोग ‘आपा’ खो रहे हैं। रविवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे लोगों की संख्या सैकड़ों में रही।

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलने पहुंचे लोगों की धक्कामुक्की की नौबत आ गई। असल में, भीड़ इतनी ज्यादा हो रही है कि उसे संभालने में आप कार्यकर्ताओं और पुलिस को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

केजरीवाल के घर पर लोगों की भीड़

book of kejriwal in questionnaire for being the member of aap

लोगों में इतना जोश होता है कि वे गिरनार अपार्टमेंट के मुख्य गेट को धक्का देकर खोलने लगते हैं, ऐसा ही रविवार की सुबह भी हुआ। सुबह आठ बजे ही लोग आने लगे।

अरविंद केजरीवाल जब तक दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो गए, यहां पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले अरविंद केजरीवाल ने तीन दिन जनता दरबार लगाया, जिसके बाद सिस्टम सुधारने की बात कहकर जनता दरबार बंद कर कुछ दिनों बाद शुरू करने की बात कही गई।

लेकिन, यहीं से सारी दिक्कत शुरू हो गई। लोग आते हैं, लेकिन केजरीवाल से नहीं मिलने देने पर वे आपा खो देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed