रेल के खाने में हड्डी, IRCTC की सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को मिलने वाले खाने को लेकर भारतीय रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामने उस वक्त बड़ी ही अजीब स्थित पैदा हो गई थी जब एक पैसेंजर की शाकाहारी थाली में हड्डी निकल आई थी।
गुआहाटी की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में टीकम चंद जैन नाम के यात्री ने एक शाकाहारी थाली का ऑर्डर दिया था लेकिन जब उन्होंने भोजन चखा तो पाया कि करी के साथ हड्डियां खा रहे थे।
इस पर परेशान होकर जैन ने रेलवे हेडक्वार्टर से शिकायत की और मामले पर कार्यवाही की मांग की। रेलवे ने जैन की शिकायत पर मामले की जांच की तो उसकी रिपोर्ट में कुछ और ही तथ्य सामने आए हैं। यह रिपोर्ट बुधवार को सामने आई है।
क्या कहती है रेलवे की जांच रिपोर्ट
सीएनएनआईबीएन की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया कि जैन गलती से अपने सहयात्री की थाली उठा ली थी। मामले पर विवाद आगे बढ़े कि इससे पहले ही रेलवे ने जैन से मामले पर समझौता कर लिया।
जांच रिपोर्ट में वेटर की लापरवाही भी पाई गई है, जिसके लिए खाना उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
रेलवे में मिलने वाले खाने को लेकर इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें रेलवे की लापरवाही सामने आई थी।
जुलाई में दिल्ली से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिला था जिसे लेकर रेलवे की काफी आलोचना हुई थी। उस वक्त भी रेलवे ने कैंटीन ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।