{"_id":"47ef132ee5df7c5ddb0e91b3754acdfb","slug":"bombay-hc-confirm-yukta-mookhey-and-prince-tuli-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मिस वर्ल्ड और प्रिंस तुली के तलाक पर कोर्ट की मोहर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व मिस वर्ल्ड और प्रिंस तुली के तलाक पर कोर्ट की मोहर
एजेंसी/मुंबई
Updated Wed, 26 Mar 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
वैवाहिक विवाद मामले में पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी और उनके पति प्रिंस तुली के बीच तलाक लेने पर आपसी सहमति बन गई है। बांबे हाईकोर्ट ने बुधवार को अलग होने पर उनके बीच बनी सहमति को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त मध्यस्थ वकील राजीव पाटिल ने गोपनीय रिपोर्ट में सहमति की शर्तें दाखिल कीं। जस्टिस मृदुला भाटकर ने रिपोर्ट स्वीकार करने के साथ ही युक्ता द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले में तुली को अग्रिम जमानत भी दे दी। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील राजीव पाटिल को मध्यस्थ नियुक्त किया था ताकि दोनों आपसी सहमति से किसी समझौते पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
युक्ता ने नवंबर 2008 में प्रिंस तुली से शादी की थी। चार साल बाद वह मुंबई स्थित अपने अभिभावकों के पास आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई 2012 को तुली और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। तुली ने 16 मई 2013 को तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
