मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में बम बरामद, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के मानिकपुर स्टेशन पहुंचने पर एस थ्री कोच के टायलेट से बम बरामद हुआ है। इस सूचना से हड़कंप मच गया और यात्री कोच से बाहर निकल आए।
आरपीएफ ने बम भरा झोला ट्रेन से बाहर निकाला। एक घंटे की जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ प्र्रभारी ने बताया कि झोले में रेलमंत्री के नाम अंग्रेजी में लिखा एक पत्र मिला है।
इसमें गया-दिल्ली व जनता एक्सप्रेस में भी बम रखने का दावा किया गया है। 11094 महानगरी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार शाम 4:40 बजे मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।
जांच पड़ताल शुरू की तो झोले में बम मिला
ट्रेन में यात्रा कर रहे सैदपुर खानपुर निवासी अशोक यादव ने ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी सिपाहियों को एस-थ्री कोच के टायलेट में संदिग्ध झोला टंगा होने की जानकारी दी। जीआरपी ने जांच पड़ताल शुरू की तो झोले में बम मिला।
आरपीएफ प्रभारी ने एक वेंडर की मदद से बम भरे झोले को टायलेट से निकाल कर स्टेशन परिसर से करीब 100 मीटर दूर रख दिया। जानकारी मिलते ही चित्रकूट के एसपी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। इस दौरान ट्रेन की तलाशी ली गई।
करीब एक घंटा पांच मिनट बाद ट्रेन की मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। कुछ देर बाद बम निरोधक दस्ता स्टेशन पर पहुंचा और बम की पड़ताल की। एसपी ने बताया कि इलाहाबाद से भी जांच टीम बुलाई गई है। फिलहाल बम निष्क्रिय लग रहा है। आशंका है कि किसी अराजकतत्व ने परेशान करने के लिए ऐसी हरकत की है।