फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bomb hurled outside multiplex showing 'Baahubali'

'बाहुबली' का विरोध, थियेटर के बाहर हमला

Wed, 22 Jul 2015 10:43 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bomb hurled outside multiplex showing 'Baahubali'

तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्स के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम से हमला किया है। इस हाल में ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का प्रदर्शन हो रहा है। हमले के बारे में पुलिस ने बताया कि इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


यह हमला बुधवार को 'तमिल जया' मल्टीप्लेक्स के बाहर करीब 11.30 बजे हुआ जो कि न्यू नाथम रोड पर स्थित है। तल्लाकुलम पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इस सिनेमा हाल के बाहर से पुलिस ने बोतल के कुछ टुकड़े और आंशिक रूप जले हुए पोस्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


घटना स्थल के पास से पुलिस को 'पुराची पुलिगल' नामक एक दलित संगठन ने कुछ पर्चे भी मिले हैं। इस पर्चे में तमिलनाडु सरकार से बाहुबली फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाले संदेश छपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हमले

Bomb hurled outside multiplex showing 'Baahubali'

दलित संगठन ने फिल्म के निर्देशक राजामौली पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इस फिल्म में दलितों को पिछडा़ हुआ दिखाया है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले भी इस संगठन ने ऐसे ही विरोध किया था। दूसरे सिनेमा घर में धनुष अभिनीत फिल्म 'मारी' का प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (ट्राफिक) एजी बाबू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed