फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bomb blast warning written in train toilet

ट्रेन के टॉयलेट में लिखी धमाके की धमकी, मच गया हड़कंप

Sun, 07 Feb 2016 09:24 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
bomb blast warning written in train toilet

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन के टॉयलेट में अंग्रेजी में बम ब्लास्ट करने संबंधी शब्दों के लिखे होने की जानकारी पर स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई। ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर जीआरपी-आरपीएफ ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


निजामुद्दीन से विशाखापट्नम जाने वाली समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच के शौचालय में अंग्रेजी में ‘ब्लास्ट टू पीटीएन, सून टू एआर, बॉम्ब’ लिखा हुआ था। एस-2 कोच की ही बर्थ नंबर 37 पर यात्रा कर रहे ग्वालियर निवासी मुनेश कुशवाह ने सबसे पहले इसे पढ़ा और तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर ट्रेन में बम होने की सूचना फैल गई।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां और आरपीएफ निरीक्षक सतेंद्र यादव ने सुबह 10:36 बजे स्टेशन पर आई ट्रेन में चेकिंग कराई। इस दौरान टॉयलेट में लिखे हुए शब्दों को भी खुरच कर हटा दिया गया ताकि आगे कोई सनसनी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता को भी बुलाकर ट्रेन में सघन तलाशी ली गई। यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके सामान को चेक किया गया।  करीब 11:20 बजे सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध न होने की पुष्टि की। इस पर करीब 11:37 बजे ट्रेन को हरी रवाना कर दिया गया।

निजामुद्दीन पर दी सूचना, चेकिंग मथुरा में

bomb blast warning written in train toilet

समता एक्सप्रेस के टॉयलेट में लिखे संदिग्ध वाक्य की जानकारी देने वाले मुनेश कुशवाह ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी इसकी जानकारी आरपीएफ के सिपाही को दी थी। मुनेश के अनुसार सिपाही ने सक्रियता नहीं दिखाई और ट्रेन चल दी। इसके बाद मुनेश ने 100 नंबर पर फोन किया और कंट्रोल रूम को सारी बात बताई। इस पर निजामुद्दीन स्टेशन से मुनेश के नंबर पर फोन आया और सूचना की पुष्टि की गई।

यात्री मुनेश कुशवाह ने पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि उन्होंने ‘ब्लास्ट टू पीटीएन, सून टू एआर, बॉम्ब’ वाक्य में पीटीएन का मतलब पठानकोट और एआर का मतलब अमृतसर लगाया था। इससे वाक्य का मतलब निकला कि पठानकोट में ब्लास्ट हो चुका है और अब शीघ्र ही अमृतसर में होगा। इसलिए ही उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देने का निर्णय लिया। मुनेश की सूचना के बाद भी ट्रेन को निजामुद्दीन और मथुरा के बीच कहीं भी रोककर चेक नहीं किया गया। ट्रेन के दिन में चलने के कारण इसमें स्क्वाड भी मौजूद नहीं था। मथुरा पहुंचने पर ही ट्रेन में तलाशी ली गई।  

पंकज लवानियां प्रभारी, जीआरपी मथुरा ने बताया कि समता एक्सप्रेस के टॉयलेट में बम ब्लास्ट संबंधी वाक्य लिखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के मद्देनजर ट्रेन में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद सब कुछ ठीक मिला। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

ट्रेन में यात्रा करने वाली शिखा शर्मा ने बताया कि मथुरा से रायपुर जाने के लिए कोच एस-2 में सवार हुईं कि उन्हें स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से जाना है, उसमें बम होने की सूचना मिली है। इस पर वह भयभीत हो गईं। हालांकि, सिग्नल होने पर राहत की सांस ली।

निजामुद्दीन से विशाखापटनम जा रहे वेंकट राव ने बताया कि मथुरा जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही सुरक्षाकर्मियों ने कोच को घेर लिया था। यह देखकर वे घबरा गए। बाद में पता चला कि कोच में कुछ आपत्तिजनक लिखा हुआ मिला है तो और डर बढ़ गया। जब ट्रेन का हुआ तब राहत मिली।
 
प्रतिदिन मथुरा से आगरा जाने वाले यात्री सदर बाजार निवासी तेज सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर आकर समता एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी। ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान के बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने सब ठीक होने की रिपोर्ट दी तो भय कम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed