फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bomb blast plan on festivals.

त्योहारों पर ब्लास्ट का अंदेशा, बरतें ये सावधानियां

Sat, 27 Sep 2014 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Sep 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
bomb blast plan on festivals.

दशहरा और दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान आतंकी ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों को टारगेट कर सकते हैं। खुफिया तंत्र को मिले इस इनपुट पर आईजी जोन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बिजनौर में सिमी आतंकियों के मददगारों के बयानों को महत्वपूर्ण मानते हुए वेस्ट यूपी में एटीएस और एसटीएफ द्वारा मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


बिजनौर में पकड़े गए सिमी आतंकियों के मददगारों रईस, उसका पुत्र अब्दुल्ला और हुसैना उर्फ  हुस्ना ने जानकारी दी थी कि वे इन आतंकियों के साथ मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली घूमने जाते थे। इस दौरान आतंकी जो बैग अपने साथ ले जाते थे, वह उसी शहर में छोड़ आते थे। इन बैगों में विस्फोटक सामग्री, नकदी और असलहे होने का अंदेशा जताया गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार इन तीनों स्थानों पर आतंकियों के मददगार भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किया जा चुका है आतंकी हमले का अलर्ट

bomb blast plan on festivals.

इस समय सबसे बड़ा टास्क उन बैगों और मददगारों को खोजना है। गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया इंडियन मुजाहिदीन का आईटी एक्सपर्ट एजाज शेख भी पूछताछ में कुबूल कर चुका है कि आतंकी संगठनों की त्योहारों पर बड़े ब्लास्ट करने की योजना है।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार एटीएस, एसटीएफ और एनआईए की टीम इन तीनों मददगारों को लेकर वेस्ट यूपी और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। ये स्पेशल टीम दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में उन स्थानों और मददगारों को खोज रही है, जहां सिमी आतंकियों ने बैग छोड़े थे।

उधर, आईजी जोन आलोक शर्मा का कहना है कि पुलिस को खासतौर से ताकीद की गई है कि दशहरा और दुर्गापूजा के दौरान ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरती जाए। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

आप भी बरतें सावधानी:
- कहीं लावारिस बैग, साइकिल या स्कूटर पर टंगा थैला या अन्य संदिग्ध वस्तु देखें तो तुरंत पुलिस को बताएं।
- आपके आसपास में कोई संदिग्ध व्यक्ति कुछ दिन पहले से रह रहा हो, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें।
- अफवाहों पर ध्यान न दें। न तो खुद फैलाएं और ऐसा करने वालों को भी रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed