फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bomb blast in west bangal after the clash of BJP-TMC worker

नेताओं में झड़प के बाद बम विस्फोट, एक मौत

Sun, 24 May 2015 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 May 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
Bomb blast in west bangal after the clash of BJP-TMC worker

पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद एक बम विस्फोट हो गया। हादसे में टीएमसी नेता की पत्नी की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। आपसी झड़प के बाद हुए इस बम विस्फोट की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के इलमबाजार क्षेत्र का है। जहां भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला कल देर रात शुरू हुआ था, जो सुबह तक जारी रहा। दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलाबारी हुई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी दौरान सुबह 2.30 के करीब टीएमसी कार्यकर्ता बूरो हंसदा के घर में बम विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आकर उनकी पत्नी चुंकी हंसदा की मौत हो गई, जबकि बूरो हंसदा खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बर्धमान मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि बम बूरो हंसदा के घर फेंका गया था, या उन्हीं के पास था। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पश्चिम बंगाल का नाम अवैध हथियारों के साथ ही बम बनाने के मामले में सामने आ चुका है।

बर्द्धमान में ही पूर्व में एक बम विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसकी जांच एनआईए टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed