फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bomb blast in kolkata local

कोलकाता के पास ट्रेन में धमाका, 18 लोग घायल

Tue, 12 May 2015 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 May 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in kolkata local

कोलकाता के पास एक लोकल ट्रेन में धमाका होने से 18 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एस महापात्र ने बताया कि ट्रेन सियालदेह से कृष्णनगर जा रही थी कि उसमें सवार दो गुटों के बीच मारपीट हुई और बाद में उन्होंने एक दूसरे पर देसी बम फेंके।

उन्होंने बताया कि ये घटना टीटागढ रेलवे स्टेशन के पास हुई। महापात्र ने बताया कि घायलों में इस मामले का मुख्य अभियुक्त भी शामिल है और उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


फोटो साभार-इंडियन एक्सप्रेस

जांच के आदेश

bomb blast in kolkata local

सभी घायलों को कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। चश्मीदीदों का कहना है कि कुछ लोग घबराकर ट्रेन से भी कूद जाने से भी घायल हुए।

अधिकारियों के अनुसार अब इस ट्रेन को बैरकपुर में रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed