{"_id":"79ff95b1443de525b2b8e7455d3a7ac3","slug":"bomb-attacked-on-rss-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में आरएसएस ऑफिस पर बम से हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केरल में आरएसएस ऑफिस पर बम से हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Feb 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में कन्नूर में प्रदर्शन करते भाजपाई, फोटो दि हिंदू)
विज्ञापन
केरल में आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे एक सेवाकेन्द्र और एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बम से सेवा केन्द्र को तो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाया लेकिन दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
दि हिंदू के अनुसार बुधवार को यह घटना थालासेरी जिले में स्थित आरएसएस के सेवा केंद्र पर हुई। पुलिस के अनुसार थालसेरी जिले में स्वयं सेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे जगन्नाथ मंदिरम में स्थित सेवा केंद्र पर हुए हमले के दौरान भवन की एक खिड़की को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य देशीबम से भाजपा कार्यकर्ता सुब्रमणयम के घर पर भी हमला किया गया। यह वाकया तब सामने आया है जब सोमवार रात एक 27 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता सुजीत की कुछ लोगों ने उसके माता पिता के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
भाजपा ने मामले में सीपीआई (एम) पर आरोप लगाया था। हालंकि सीपीआई ने इससे इंकार किया था। सीपीआई का कहना था यह मामला एक छात्रा से बदसलूकी से जुड़ा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।