बालीवुड की ये हिरोइन देगी राज ठाकरे को चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रामा क्वीन के रूप में मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं। राखी शनिवार को आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।
इस मौके पर राखी ने कहा कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगी। यदि पार्टी ने टिकट दिया तो वह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राखी सावंत आरपीआई-भाजपा-शिवसेना महागठबंधन की स्टार प्रचारक होंगी। उन्होंने कहा कि राखी बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मजबूत इरादों वाली महिला हैं।
आरपीआई की कार्याध्यक्ष नियुक्त बनेगी
पार्टी में शामिल होने के साथ ही आठवले ने उन्हें महिला इकाई का कार्याध्यक्ष नियुक्त कर दिया। लगे हाथ राखी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर डाली कि वे आठवले को मंत्री बनाएं।
एक सवाल के जवाब में राखी सावंत ने कहा कि वह राज ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं, लेकिन इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो मैं मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकती।
राखी ने कहा कि मैंने यह पार्टी इसलिए चुनी है, क्योंकि यह गरीबों की पार्टी है और मैं गरीबों की सेवा करने आई हूं। उन्होंने कहा कि मोदी के साथ मेरे भी अच्छे दिन आने वाले हैं।