{"_id":"7b425282-de9b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bodies-have-been-washed-in-the-river-the-dna-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बहकर आए शवों का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नदी में बहकर आए शवों का होगा डीएनए टेस्ट
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के बाद यूपी सरकार भी हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
शासन ने अलकनंदा, गंगा और भागीरथी नदियों से जुड़ी किसी भी नदी या नहर में बहकर आए शव का डीएनए टेस्ट कराने के निर्देश पुलिस और प्रशासन को दिया है।
मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं।
दरअसल, उत्तराखंड में नदियों से जुड़ी यमुना, हिंडन नदियों समेत कई बड़ी नहरें यूपी में हैं, जिससे प्राकृतिक आपदा में मारे गए कुछ लोगों के शव पानी में बहकर यूपी में आने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।
शासन ने कहा है कि अगर केदारनाथ से बहकर कोई शव यूपी में आता है तो उसका डीएनए टेस्ट कराया जाए। इसके अलावा शव का फोटो खींचकर हुलिया आदि भी लिखा जाए और अगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाए।
विज्ञापन