{"_id":"125e0004-e738-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bodh-gaya-mahabodhi-temple-serial-blasts-mumbai-may-be-next-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे, हैदराबाद, बोधगया और अब क्या मुंबई!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुणे, हैदराबाद, बोधगया और अब क्या मुंबई!
नई दिल्ली/शुजात आलम
Updated Mon, 08 Jul 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
पहले पुणे, फिर हैदराबाद, बोधगया और क्या अब मुंबई! पुणे ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े आतंकियों ने जो खुलासे किए थे, उसके अनुसार हैदराबाद और बोध गया में तो ब्लास्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
आतंकियों ने पुलिस को यह भी बताया था कि मुंबई के जेजे अस्पताल और उसके आसपास की मार्केट में ब्लास्ट करने के लिए आईएम ने रेकी करवाई थी। आतंकियों ने इसके लिए बाकायदा वीडियो भी बनाया था। दिल्ली ने उसी समय मुंबई पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 9 सीरियल धमाके
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो बोध गया में ब्लास्ट के बाद मुंबई में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएम के आतंकी असद, इमरान, फिरोज और लैंगडे इरफान ने इसका खुलासा किया था।
महाबोधि ब्लास्टः अलर्ट के बावजूद क्यों हुई चूक?
आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में माहिर सैय्यद मकबूल की इमरान से मुलाकात हुई थी। बाद में इमरान ने उसे असद और इरफान से मिलवाया। मकबूल ने सभी को बम बनाने की ट्रेनिंग दी थी।
तस्वीरों में देखें: धमाकों से थर्रा उठा महाबोधि मंदिर
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद इन लोगों ने अपनी योजनाओं की जानकारी पुलिस को दी थी। इसमें हैदराबाद, बोध गया और मुंबई के जेजे अस्पताल में धमाकों की बात की गई थी।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि आतंकियों का अगला निशाना मुंबई हो सकता है। बोधगया धमाकों के बाद दिल्ली पुलिस अब बिहार पुलिस से जानकारियां जुटाने वहां जाने वाली है।