फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bobby Jindal in the US presidential race ?

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में आएगा ये भारतवंशी

Wed, 20 May 2015 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
Bobby Jindal in the US presidential race ?

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिॆदल ने अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने चुनाव मैदान में आने की संभावनाओं का आंकलन करने के लिए प्रेसिडेंसियल एक्सप्लोरेट्री कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


उनके इस कदम को अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। संभावना है कि अगले कुछ सप्ताह में जिंदल यह घोषणा कर सकते हैं कि वे इन चुनावों के लिए तैयार हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि जून में राज्य के विधायी सत्र के खत्म होने के बाद अपना अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि वे और उनकी पत्नी सुप्रिया चाह रहे हैं कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी भागदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि मैं इस दौड़ में शामिल होता हूं, तो मेरी उम्मीदवारी अमेरिकी लोगों के विचार पर आधारित होंगे जो एक अलग रास्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंगे पहले भारतीय

Bobby Jindal in the US presidential race ?

अगर जिंदल अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं तो वे ऐसे करने वाले पहले भारतीय मूल के होंगे जो औपचारिक रूप से इस चुनाव में भाग लेंगे। जिंदल के इस कदम से अमेरिकी भारतीयों में भी उनका कद बढ़ेगा।

जिंदल को राष्ट्रपति के चुनाव में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले रिपब्लिकन पार्टी का टिकट पाने के लिए चुनाव जीतना होगा जिसके लिए कई भावी उम्मीदवार पहले से इस लाईन में लगे हुए हैं। जिसमें टेड क्रूज, मार्को रूबियो, पूर्व गवर्नर माइक हुकबी सरीखे कई और बड़े नेता शामिल हैं।

जिंदल की तरह ही कई अन्य रिपब्लिकन गवर्नरों ने भी प्रेसिडेंसियल एक्सप्लोरेट्री कमेटी का गठन किया हुआ है। जिसमें फ्लोरिडा के जेब बुश,न्यू जर्सी के क्रिस क्रिस्टी,ओहियो के जॉन कैसिच और विस्कॉन्सिन के स्काट वॉकर शामिल हैं। इन नेताओं ने भी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी- अपनी संभावनाओं की तलाश करने लिए कमेटी का गठन किया है।

नहीं मिलेगा मौका?

Bobby Jindal in the US presidential race ?

अपनी कमेटी के वेबसाइट पर जिंदल ने कहा है कि " 40 साल पहले मेरे माता पिता यहां आए थे, उनके पास कुछ नहीं था लेकिन अमेरिका स्वतंत्र और अवसरों से भरा देश है। वे सही थे।"

उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने माता पिता को खुद से ज्यादा अवसर देने वाली पीढ़ी बन सकें। लेकिन जिंदल के इस कदम को कई नेता सही नहीं बता रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें मौका देना चाहते हैं।

अमेरिकन कंजरवेटिव पार्टी के रॉड ड्रेहर ने लिखा है कि " जिसे भी यह लग रहा हो कि बॉबी जिंदल को राष्ट्रपति बनने का मौका मिल जाएगा तो उसे लुईसियाना प्रांत में कुछ दिन गुजारना चाहिए , यह देखने के लिए कि लोग वहां कैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed