{"_id":"dc3c7ac85d99a86b189362aa4240ab8e","slug":"boat-overturned-in-kushinagar-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में नाव पलटी, 12 लापता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुशीनगर में नाव पलटी, 12 लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Dec 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की शाम को खेतों से काम करके घर लौट रहे किसानों और मजदूरों से भरी नाव बड़ी गंडक में पलट गई। नाव में तकरीबन 40 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए लेकिन 12 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। ये लोग जिले कुशीनगर की सीमा से सटे बगहां (बिहार) के नरयनापुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
बगहां थानाक्षेत्र के नरयनापुर गांव के लोग रोज की तरह बड़ी गंडक नदी के उस पार सेमरा लबेदहां पंचायत के ओझवलिया रेता में खेती करने गए थे। शाम करीब 5.30 बजे गांव लौटने के लिए एक नाव में बैठने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक भार होने पर नाविक उन्हें रोकने लगा लेकिन घर जाने की जल्दी में सभी लोग दबाव बनाकर नाव पर सवार हो गए। बीच धारा में पहुंचते ही अचानक नाव असंतुलित हुई और पलट गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी जगलाल यादव ने बताया कि अधिकतर लोग तैरकर बाहर निकल आए लेकिन 12 लोगों का पता नहीं चल रहा है। नाव में कुछ बच्चे और महिलाएं भी थीं। हादसे से सदमे में आए लोगों को नदी से बाहर निकलने पर ओझवलिया गांव के लोग मदद पहुंचाने में जुट गए।
बगहां के एसडीएम मंजूर आलम ने बताया कि बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके पर भेजी है। रात और कोहरे की वजह से बचाव में दिक्कत आ रही है, कल सुबह से तेजी बढ़ेगी।