{"_id":"8b6695fff419a6c3a4bd29db30b45ff0","slug":"boat-drowned-in-mirzapur-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदवां बांध में तीन नावें डूबी, कई लोग लापता ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अदवां बांध में तीन नावें डूबी, कई लोग लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में अदवां बांध में मछली मार रहे लोगों की तीन नावें तूफान आने एवं ओला पड़ने से शुक्रवार की शाम डूब गईं। एक व्यक्ति किसी तरह तैर कर बाहर आ गया, लेकिन अन्य नाव सवार लोग लापता हैं। नावों में कुल कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका। हादसे की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग जाल लेकर लापता लोगों की खोजबीन के लिए निकल गए।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद (25) तथा मनोज कुमार (21) शुक्रवार की शाम अदवां बांध में मछली मारने गए थे। उनके साथ कई और मछुवारे दो अन्य नाव से बांध में मछली मार रहे थे। इसी दौरान तूफान आ गया और ओले भी पड़ने लगे। तीनों नावें तूफान में फंसकर बांध में डूब गईं। तैरना जानने के कारण मनोज कुमार किसी तरह तरह बाहर आ गया, जबकि चंद्रमा प्रसाद डूब गया। डूबी दो अन्य नावों के बारे में पता नहीं चल सका है कि उस पर कितने लोग सवार थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष हलिया राजाराम ग्रामीणों के साथ जाल लेकर बांध किनारे पहुंचे और डूबे लोगों की खोजबीन शुरू करा दी। उधर, हादसे के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग बारिश बांध की ओर दौड़ पड़े थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि अदवां बांध में शुक्रवार की शाम एक नाव डूब गई थी। एक युवक तैरकर बाहर आ गया था जबकि दूसरा लापता चल रहा है। उसकी खोजबीन कराई जा रही है। जहां तक तीन नाव के डूबने की बात बताई जा रही है तो ऐसी कोई सूचना हमारे पास नहीं है। वर्तमान में एक ही नाव डूबने का मामला सामने आ रहा है।