{"_id":"6b7635e8-3dd4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bmc-warns-shiv-sena-leaders-over-makeshift-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाल ठाकरे का अस्थाई स्मारक हटाए शिवसेना'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'बाल ठाकरे का अस्थाई स्मारक हटाए शिवसेना'
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Dec 2012 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक बनाने को लेकर मामला गरमा गया है। अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शिवाजी पार्क में बने बाल ठाकरे के अस्थाई स्मारक को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत और मुंबई के मेयर को नोटिस जारी किया है। साथ ही बीएमसी ने अस्थाई स्मारक हटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
स्मारक विवाद में नहीं पड़ना चाहता: उद्धव
इधर, शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बाला साहब के स्मारक को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने इस पूरे विवाद को बेवजह बताया। उद्धव ने कहा कि उन्होंने शुरू में ही कह दिया है कि वे इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
पार्टी के मुखपत्र सामना में सोमवार को छपे साक्षात्कार में उद्धव ने कहा था कि मैंने बाला साहब को वचन दिया था कि महाराष्ट्र में शिवशाही लाकर रहूंगा। उन्होंने शिवसेना की जिम्मेदारी बाला साहब के पुत्र के रूप में अपना कर्तव्य निभाने के नाते संभाली है। जनता को यही बात बताने के लिए वह महाराष्ट्र के दौरे पर निकले हैं। इसके बाद वह अगले साल फरवरी में एक बड़ा दौरा करेंगे।
विज्ञापन