फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bloody fight in kairana.

कैराना में खूनी संघर्ष में युवती की मौत

Wed, 04 Feb 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैराना(शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैराना(शामली) Updated Wed, 04 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
bloody fight in kairana.

यूपी के कैराना में जहानपुरा गांव में मंगलवार को मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे और गोलियां चलीं। जिसमें गोली लगने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा में ग्रामीण अखलाख और अफसर के मकान आसपास हैं। दोनों परिवारों में पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी। मंगलवार की देर शाम गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे और असलाह लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से अफसर की 19 साल की बेटी सानो की मौके पर हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से साबिर(10), आरिस(8) और जुनैद(15) भी गोलियां लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लाठी डंडों से हुए हमले में अखलाक को भी चोटें आईं हैं। गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना पर एसपी विजय भूषण एवं एएसपी वीके मिश्र कैराना और कांधला थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लड़की के शव को भी कब्जे में लेकर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

दोनों पक्षों में भारी तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। देर रात तक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैराना कोतवाली में कैंप किए हुए थे। उधर, इस मामले में देर रात तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


एसपी विजय भूषण ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के स्पष्ट कारणों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दी गई है। संघर्ष में लाइसेंसी और अवैध हथियारों से फायरिंग होने की सूचना मिली है। छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed