हंगामे के बीच हुआ चुनाव, पुलिस ने चलाई लाठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के संभल में ब्लाक प्रमुख पद का मतदान हंगामे भरे माहौल के बीच संपन्न हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। भाजपाइयों और सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
दोनों दलों के समर्थकों ने एक- दूसरे पर आरोप लगाए। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने दिनभर सख्ती का तेवर अपनाए रखा।
जिलेभर में संभल की ब्लाक प्रमुख की सीट पर सपा और भाजपा का सीधा मुकाबला था। इसीलिए बवाल होने का भी अंदेशा बना हुआ था। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे मतदान शुरू हुआ।
तैनात किया पुलिस बल
पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चंदौसी चौराहा से लेकर ब्लाक कार्यालय तक पुलिस छावनी का बन गई थी। सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों की छतों पर भी सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहे। संभल- मुरादाबाद मार्ग को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया।
मार्ग पर आने जाने वालों को लाठी फटकार कर दौड़ाया। एक बीडीसी सदस्य के वोट को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया तो पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी और भीड़ को खदेड़ना पड़ा।