फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   blind people will not face problems to find their birth

दृष्टि बाधित यात्रियों को बर्थ तक पहुंचने में नहीं होगी दिक्कत

Mon, 22 Feb 2016 01:04 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
blind people will not face problems to find their birth

ट्रेनों के रिजर्व कोचों में अब दृष्टि बाधित यात्रियों को बर्थ ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी। पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुरूप रेलवे वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस के बाद अब जल्द ही कई अन्य ट्रेनों में भी इस तरह के साइनेज लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में इसकी शुरूआत प्रयागराज एक्सप्रेस से होगी। इसके बाद इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में इसी वर्ष इस तरह के कोच लगा दिए जाएंगे। रेलवे ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दृष्टि बाधित मुसाफिरों को सफर के दौरान ट्रेनों में अपनी बर्थ ढूंढने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या का निदान करने के लिए रेलवे ने तय किया कि सभी ट्रेनों के आरक्षित कोचों में बर्थ नंबर वाले स्थान पर ब्रेल लिपि में बर्थ संख्या अंकित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि दृष्टि बाधित मुसाफिर आसानी से अपनी सीट तक पहुंच सके। पिछले साल इस तरह का एक मॉडल कोच चेन्नई कोच फैक्ट्री ने तैयार किया। इसके बाद अब रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में भी इस तरह के कोच तैयार किए जा रहे हैं।

अन्य ट्रेनों में भी लगेंगे ऐसे कोच

blind people will not face problems to find their birth

वर्तमान समय वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस में इस तरह के साइनेज वाले कोच लगाये गए हैं। इसी कड़ी में एनसीआर ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले इस तरह के कोच प्रयागराज एक्सप्रेस में लगाने की तैयारी है।

प्रयागराज के अलावा इलाहाबाद-जयपुर, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी इस तरह के कोच लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन कोचों की हर एक बर्थ में ब्रेल लिपि में नंबर लगाएं जाएंगे।

इसके अलावा कोच के टॉयलेट, वॉश बेसिन और दरवाजों में भी ब्रेल पहचान के संकेत लगाए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि एनसीआर की ट्रेनों में ब्रेल साइनेज लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed