फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   blast out on NIA camp in Kolkata.

कोलकाता में एनआईए कैंप के बाहर धमाका

Tue, 11 Nov 2014 08:31 AM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
blast out on NIA camp in Kolkata.

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में दो अक्तूबर को हुए विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कोलकाता के सॉल्टलेक इलाके में स्थित कैंप ऑफिस के बाहर सोमवार शाम को एक विस्फोट हुआ।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से सीआरपीएफ परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी परिसर में एनआईए का कैंप ऑफिस है। बर्दवान पुलिस आयुक्त कार्यालय के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि शाम करीब 7.30 बजे कैंप ऑफिस के पास से जब एक कार गुजर रही थी तभी दो बम फेंके गए।
विज्ञापन


राज्य सरकार की जांच और बम विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

जेएमबी का एक और प्रमुख सरगना गिरफ्तार

blast out on NIA camp in Kolkata.

बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त देबाशीष धर ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि बम में फटाखे की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस इसे हल्के में नहीं ले रही है। विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। एनआईए ने पिछले माह बर्दवान विस्फोट की जांच के दौरान 40 इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किया था।

इस बीच एनआईए ने बर्दवान विस्फोट मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। उसने बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक प्रमुख सरगना अमजद शेख को गिरफ्तार किया है। शेख उर्फ काजल बीरभूम जिले का रहने वाला है।

माना जाता है कि उसी ने बम बनाने के लिए बाजार से रसायन की व्यवस्था की थी। एनआईए ने कहा कि 30 वर्षीय शेख को बम के लिए रसायन इकट्ठा करने में महारथ हासिल है और उसने ही विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने के लिए इसकी आपूर्ति की। शेख कोलकाता की एक मेडिकल कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed