{"_id":"1c00cf28743512adbaefa0e8608b066d","slug":"blast-in-ship-yard-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिप ब्रेकिंग यार्ड में धमाके से 5 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिप ब्रेकिंग यार्ड में धमाके से 5 की मौत
एजेंसी/भावनगर
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलंग में पुराने जहाजों को तोड़ने वाले शिप ब्रेकिंग यार्ड में शनिवार को हुए धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में सात अन्य घायल हो गये। घायलों को भावनगर के सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पूर्वान्ह लगभग साढ़े दस बजे शिप यार्ड के प्लाट नंबर 140 में तोड़े जा रहे एक जहाज में अचानक धमाके के बाद आग लग गई।
धमाका इतना भयंकर था कि पांचों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि जहाज को तोड़ने के दौरान गैस रिसाव होने से धमाका हुआ होगा। फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद विस्तृत कारणों का पता चलेगा। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन