फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   blast in petrol pump ten people injured

फटा पेट्रोल पंप का टैंक, 10 से ज्यादा लोग घायल

Thu, 07 Jan 2016 08:23 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
blast in petrol pump ten people injured

महानगर के अतिव्यस्त रामघाट रोड इलाके में एसएमबी इंटर कॉलेज के सामने स्थित नौरंगराय जैन पेट्रोल पंप का टैंक बैल्डिंग करते समय बुधवार शाम तेज धमाके के साथ फट गया।

विज्ञापन


आग की लपटों के साथ हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल उठा और बिल्डिंगें भी हिल गईं। धमाके के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और मारे दहशत के लोग इधर-उधर भाग छूटे।
विज्ञापन


धमाके में पंप स्वामी, स्टाफ, ग्राहकों सहित दस से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। खबर पर पुलिस व फायर सर्विस स्टाफ दौड़ा चला आया। इस धमाके की वजह लापरवाही से बैल्डिंग होना माना जा रहा है। पुलिस ने इलाज के बाद जख्मी बैल्डर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर के प्रमुख पेट्रोलियम कारोबारी वेदप्रकाश जैन के इस पंप पर बुधवार शाम करीब 6.05 बजे आगरा से आया बैल्डर शकील निवासी सदर आगरा अपने हैल्पर आबिद निवासी टूंडला के साथ पंप पर मरम्मत के काम कर रहा था।

टैंक के अंदर बनी गैस से धमाका

blast in petrol pump ten people injured

पहले उसने लोहे की सीढ़ी, रैलिंग आदि पर बैल्डिंग की। इसके बाद एक पेट्रोल टैंक के ढक्कन पर भी उसने दो टांके लगाए। इसी दौरान बैल्डिंग की चिंगारी पेट्रोल टैंक में पहुंच गई।

मगर यह अंदेशा शकील को नहीं हो पाया। शकील यह टांके लगाकर हटा ही था कि गरमी से टैंक के अंदर गैस बन गई और एकाएक तेज धमाके के साथ पंप के नीचे बना टैंक फट गया।

उसके सभी ढक्कनों से आग की लपटें तेज धमाके के साथ उठीं और पंप पर लगी कई पेट्रोल पंप मशीन, जरूरी उपकरणों, पीवीसी व टिनशेड तक को उखाड़ती और क्षतिग्रस्त करती हुई चली गईं।

इस दौरान पंप पर ग्राहकों को पेट्रोल दे रहे सेल्समैन अन्य स्टाफ, कई ग्राहक और पंप पर मौजूद पंप स्वामी खुद वेद प्रकाश जैन जख्मी हो गए। अचानक यहां धमाके से आसपास की बिल्डिंगों से लोग मारे दहशत के बाहर आ गए। रोड पर भी भगदड़ मच गई।

बैल्डिंग के दौरान हुई दुर्घटना

blast in petrol pump ten people injured

खबर पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसओ क्वार्सी, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी रामरज यादव कई दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को पास के नर्सिंग होम व दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के बाद पुलिस शकील को अपने साथ थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी की।

यह दुर्घटना पेट्रोल पंप पर बैल्डिंग करने के दौरान हुई है। यह बात खुद आगरा से आए बैल्डर शकील द्वारा स्वीकारी गई है। निश्चित तौर पर यह लापरवाही है। इसलिए इसकी जांच कराई जा रही है।

बैल्डर से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर इस मामले में लापरवाही उजागर होने पर निश्चित तौर पर पंप स्वामी व बैल्डर आदि के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. ब्रजेश सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed