फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   blast in manipur one child died.

पीएम दौरे से पहले मणिपुर में धमाका, बच्चे की मौत

Sun, 30 Nov 2014 07:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 30 Nov 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
blast in manipur one child died.

पूर्वोत्तर की यात्रा पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चार दिन की यात्रा पर इंफाल पहुंचेंगे। पीएम दौरे के दो दिन पहले राज्य के थोउबाल जिले में एक बम धमाका हुआ है, जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि धमाका उग्रवादियों द्वारा किया हो सकता है। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने बताया कि थोउबाल जिले में धमाका उस जगह हुआ है, जहां से सुरक्षाकर्मियों और असम रायफल अधिकारियों का आना-जाना है। आशंका जताई जा रही है कि उग्रवादियों ने अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए ही यह बम प्लांट किया होगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस धमाके में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जब यह धमाका हुआ तब बच्चा सड़क पर ही खड़ा था। करीब ही खड़ी उसकी मां धमाका सुनते ही अपने बच्चे के पास पहुंची, लेकिन तब तक वह मर चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed