{"_id":"2b58fd4801b1c0db313cc2f535221a75","slug":"blast-in-guwahati-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी में पुलिस स्टेशन के पास धमाका, 15 जख्मी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुवाहाटी में पुलिस स्टेशन के पास धमाका, 15 जख्मी
गुवाहाटी
Updated Sun, 28 Jul 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के गुवाहाटी में रविवार रात पुलिस स्टेशन के पास हुए एक ग्रेनेड धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। इस हमले के पीछे उल्फा उग्रवादियों का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित व्यस्ततम पलटन बाजार पुलिस स्टेशन के पास रात करीब 7:55 बजे हुआ।
कामरूप (मेट्रो) डिप्टी कमिश्नर आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया, हमले में छह लोग घायल हुए। इसमें से दो पुलिस के होमगार्ड भी हैं। ग्रेनेड से हमला उस वक्त हुआ जब पुलिसकर्मी जीएस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे।'
विज्ञापन
छह घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अग्निहोत्री ने कहा कि हम हमले की जांच कर रहे हैं लेकिन घटना स्थल से मिले इनपुट उल्फा की ओर इशारा कर रहे हैं। असम में सक्रिय उल्फा स्वतंत्रता दिवस के आसपास अक्सर धमाके करता रहा है।
विज्ञापन