गेल की पाइप लाइन में ब्लास्ट, 14 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गेल (भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड) की रिफाइनरी में पाइप लाइन में विस्फोट हुआ है। बीबीसी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 14 लोगों के मरने की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में आस-पास के कुछ घरों के जलने की भी खबर है। हालांकि कुछ निजी समाचार चैनलों में 15 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
खाली कराए गए आस-पास के गांव
गेल की पाइप लाइन में विस्फोट सुबह करीब 6 बजे हुआ। हादसे के बाद आस-पास के गांवों को खाली कराया गया। गेल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
दमकल की करीब 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रधान ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। जांच इस बात की भी की जा रही है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे और क्या इसमें कोई साजिश तो नहीं?