फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   blast in cracker factory

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 11 लोगों की मौत

Thu, 07 May 2015 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 May 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
blast in cracker factory

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में एक अवैध पटाखा फैक्टरी की इकाई में हुए धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि ये घटना बुधवार रात मिदनापुर ज़िले में पिंगला के निकट एक गाँव में हुई।

विज्ञापन

हालांकि गांववाले मरने वालो की संख्या ज्यादा होने का दावा कर रहे हैं। इस धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और तीन लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक भारती घोष का कहना है कि उन्होंने इमारत के मालिक रंजन मैती को गिरफ्तार कर लिया है. फैक्टरी के मालिक राम मैती और उनकी पत्नी की इस धमाके में मौत हो गई है.

पुलिस को पता थी अवैध फैक्ट्री की बात?

blast in cracker factory

घटनास्थल पर गुरुवार सुबह पहुंचे स्थानीय संवाददाता का कहना है कि घटनास्थल के पास शरीर के अंग बिखरे पड़े हैं। गांववालों ने तालाब के नजदीक कई शवों के पड़े होने का दावा किया है। गांववालों का आरोप है कि इस पटाखा फैक्टरी के पास लाइसेंस नहीं था और पुलिस को इस अवैध फैक्टरी के बारे में सूचना थी।

स्थानीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है इस फैक्टरी में पटाखें बनाने के अलावा देसी बम भी बड़ी संख्या में बनाए जाते थे। ये बम राज्य के अलग अलग भागों में भेजे भी जाते थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि इसके बावजूद फैक्टरी के मालिक की सत्ताधारी पार्टी से नज़दीकी होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि गिरफ़्तार हुए व्यक्ति से उसका कोई संबंध नही

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके की जांच की मांग

blast in cracker factory

धमाके की प्रकृति को समझने के लिए फ़ॉरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि ये सिर्फ अवैध पटाखा फैक्टरी थी लेकिन विपक्षी पार्टी ने इस मामले की केंद्र से जांच करने की मांग की है।

पिछले साल बर्धवान ज़िले के खागरागढ़ में एक घर में हुए धमाके की गंभीरता को स्थानीय पुलिस समझ नहीं पाई थी। लेकिन इस धमाके के बाद अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क के जिहादी संबंधों के बारे में पता चला था जिसके बाद आतंकवाद निरोधी एजेंसी एनआईए को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि इस फैक्टरी में आईईडी बनाए जा रहे थे जिनका इस्तेमाल बांग्लादेश के कई उच्च राजनीतिज्ञों को मारने के लिए किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed