बीरभूम में बम फटने से दो तृणमूल समर्थकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार तड़के एक बम विस्फोट में दो तृणमूल कांग्रेस समर्थकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से भारी तादाद में विस्फोटक भी बरामद किए हैं।
यह विस्फोट तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पंचायत सदस्य शेख अनवारूल हुसैन के घर पर हुआ। इसमें मरने वालों की पहचान हुसैन के भाइयों के तौर पर हुई है ।
पुलिस का कहना है कि यह विस्फोट देसी बम बनाने के दौरान हुआ। इससे हुसैन का दो मंजिला मकान भी ढह गया। मरने वालों में से एक शेख हफीजुल हुसैन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बनाया जा रहा था देसी बम
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले के
दुबराजपुर टाउन स्थित इस मकान में यह धमाका तब हुआ था, जब यहां देसी बम
बनाया जा रहा था।
इस दौरान हुए विस्फोट में तृणमूल कांग्रेस के
स्थानीय पंचायत सदस्य शेख अनवारूल हुसैन के दो भाईयों की मौके पर ही मौत
हो गई। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले
यहां बम बनाने के मामले बढ़ जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कुछ
कहने से इंकार करते हुए कहा है कि तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।
पिछले
साल दो अक्टूबर 2014 को बर्दवान जिले के खागड़ाघाट इलाके में हुए एक
विस्फोट में भी दो लोगों की मौत हो गई थी। जांच में इस मामले में खुलासा
हुआ था कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमायत-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी)
ने राज्य में अपना व्यापक नेटवर्क बना लिया है और वह इलाके के कई मदरसों
में प्रशिक्षण शिविर चला रहा है। इस मामले में कई बांग्लादेशी नागरिकों को
गिरफ्तार किया था।