{"_id":"acb30beff14aafba314233b8760333b8","slug":"blast-carried-out-by-naxals-in-odisha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में बीएसएफ अधिकारी, जवान की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सली हमले में बीएसएफ अधिकारी, जवान की मौत
एजेंसी/ कोरापुट,भुवनेश्वर
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
ओडिसा के कोरापुट के जंगलों में नक्सलियों की ओर से किए आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के एक अधिकारी और जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना दिन में करीब एक बजे हुई जब जवान बाइक पर गश्त के लिए निकले थे। विस्फोट में बाइक चला रहे कांस्टेबल एसपी पांडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दल के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार बेहरा ने कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल में दम तोड़ा।
वहीं एक कार्यक्रम में राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि वाम पक्ष चरमपंथ राज्य के लिए लगातार बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।