फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Blast at market in northeastern Nigeria's Yola kills 32

उत्तरी नाइजीरिया में धमाका, 32 की मौत 80 घायल

Wed, 18 Nov 2015 11:37 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
Blast at market in northeastern Nigeria's Yola kills 32

नाइजीरिया का उत्तप पूर्व में स्थित योला शहर में एक जबरदस्त बम धमाका हुआ जिसमें 32 लोगों की जान चली गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

विज्ञापन


नाइजीरिया के नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) और रेड क्रॉस सोसाइटी के मुताबिक यह धमाका स्थानीय समयानुसार करीब 8 बजे एक सब्जी बाजार में हुआ अदमावा राज्य के जिमेता इलाके के पास स्थित था।
विज्ञापन


हालांकि, अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस तरह से इस धमाके को अंजाम दिया गया है उसमें कट्टरपंथी संगठन बोको हराम की छाप दिखाई देती है। इस संगठन के आतंकी अब तक हजारों लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 की मौत, 80 घायल

Blast at market in northeastern Nigeria's Yola kills 32

यह संगठन पिछले छह सालों से नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी इलाकों पर कब्जा करने की खोशिश कर रहे हैं जहां वह सरिया के सख्त कानून को लागू करना चाहते हैं।

नेमा के क्षेत्रीय प्रवक्ता अलहाजी बेलो ने बताया कि इस धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए है। व्यस्त मार्केट में धमाका होने की वजह से इतने लोग मारे गए।

धमाके के दौरान वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मेरे दुकान के आस पास की जमीन लाशों से पटी हुई थी। मैंने पांच गाड़ियों में 32 लाशों को उठाकर रखने में मदद की।' फिलहाल धमाके में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed