फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   blast at making cracker, one dead

पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट, उड़े चीथड़े

Wed, 14 Oct 2015 11:19 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
blast at making cracker, one dead

अवैध ढंग से पटाखे बनाने के घंधे ने आतिशबाज हफीज (44) की जान ले ली। पटाखा बनाते समय हुए भीषण विस्फोट से उनके शरीर के चिथडे़ उड़ गए।

विज्ञापन


विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मकान की दीवारें दरक गईं। दीवारों से प्लास्टर ही नहीं दरवाजा तक उखड़ कर गिरा। हादसे के बाद परिवारीजनों और बस्ती के लोगों की मदद से आननफानन में शव को दफनाया दिया।

बाह के मई गांव में अब्दुल गफ्फार (46) और हफीज पटाखे बनाने का काम करते थे हालांकि उनके पास लाइसेंस नहीं था। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे हफीज घर के बाहर ही ‘देसी बम‘ बना रहे थे। तभी अचानक वहां रखे बारूद में विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

परिजनों ने चुपचाप दफना दिया शव

blast at making cracker, one dead

हफीज के शरीर के चिथडे़ उड़ गए। घर का दरवाजा उखड़ गया। दीवारों में दरारें आ गईं। छज्जे तक का प्लास्टर उखड़ गया। धमाका सुन गांव के लोग पहुंचे तो वहां हफीज का शरीर लोथड़ों के रूप बिखरा पड़ा था। आननफानन में परिवारीजनों ने बस्तीवालों की मदद से टुकड़े एकत्र कर शव को दफना दिया।

हादसे की जानकारी पर इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह ने छानबीन की तो वहां कोई मुंह खोलने तक को तैयार नहीं हुआ। पता चला कि यहां बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का खेल चल रहा था।

हफीज की भाभी रहीसा बानो ने बताया कि हफीज के पुत्र करीम, रहीस और उनके भी बेटे स्कूल गए थे। वह खुद और उनके पति पति अब्दुल गफ्फार भी घर से बाहर थे। माना जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में जो भी होता तो उसकी जान जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed