फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Black money: the government found 2,428 crore tax

कालाधन: सरकार को मिला 2,428 करोड़ का टैक्स

Wed, 06 Jan 2016 10:13 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Black money: the government found 2,428 crore tax

एक बार के लिए खुले ब्लैकमनी कंप्लायंस विंडो के तहत पिछले साल 600 से अधिक घोषणाएं की गई थी जिससे सरकार को कुल मिलाकर 2,428.4 करोड़ रुपये कर के रूप में प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने बयान में कहा है कि 31 दिसंबर तक प्राप्त यह राशि कर और जुर्माने के तहत प्राप्त की गई है।

बयान में कहा गया है कि इस श्रेणी के तहत संग्रह में कमी दर्ज की गई है क्योंकि कुछ मामलों की सूचना कर अधिकारियों को पहले से ही थी जिस कारण कालेधन की घोषणा करने वालों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ, कुछ भुगतान दिसंबर की समयसीमा के बाद किए गए हैं।
विज्ञापन

644 इकाइयों से मिला टैक्स

Black money: the government found 2,428 crore tax

सीबीडीटी ने अपने बयान में कहा है, ‘नये कालाधन निरोधी कानून के तहत उपलब्ध कराए गए एक बार के कंप्लायंस विंडो के तहत कुल मिलाकर 644 घोषणाएं की गई।

यह विंडो 30 सितंबर 2015 को बंद हुआ था। इन 644 घोषणाओं के जरिये 4,164 करोड़ रुपये के कालेधन का खुलासा किया गया। घोषित कालेधन पर 31 दिसंबर तक कर और जुर्माने के रूप में 31 दिसंबर 2015 तक 2,428.4 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed