{"_id":"175124f3974eb5a2e32a57ee73f93d9a","slug":"black-money-swiss-bank-reject-indian-recequest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले धन पर स्विस बैंक का सरकार को झटका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
काले धन पर स्विस बैंक का सरकार को झटका
एजेंसी/जेनेवा
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
कालेधन की सुरक्षित पनाहगाह को लेकर भारत समेत दुनिया भर में किरकिरी झेल रहे स्विस बैंक ने एक बार फिर कहा है कि वह अपने ग्राहकों की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं करेगा।
विज्ञापन
बैंक ने कहा कि कर से जुड़ी जानकारियां साझा करने का समझौता ही काले धन पर नकेल कसने का एक मात्र समाधान नहीं है।
बैंक का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब स्विट्जरलैंड सरकार दुनिया भर के देशों के साथ कर चोरी से जुड़ी जानकारियां साझा करने को लेकर हुए समझौते को लागू करने की प्रक्रिया में है। यह समझौता ओईसीडी के सदस्य देशों के बीच हुआ है, भारत भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
ओईसीडी के तहत भारत 2018 तक कर चोरी या काले धन से जुडी़ जानकारी स्विट्जरलैंड सरकार से हासिल करने की उम्मीद कर रहा है। स्विट्जरलैंड में बैंकों की सबसे बड़ी संस्था स्विस बैंक एसोसिएशन ने कहा कि ग्राहकों की गोपनीयता सार्वजनिक नहीं की जाएगी, लेकिन वह दूरगामी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
बैंक ने कहा कि उसने गोपनीयता के नाम पर कभी अपराधियों की सुरक्षा नहीं की, वह अपने दायित्व को बेहतर तरीके से समझता है।