फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   black money in india and supreme court

'सेक्यूलर है, भारत का काला धन'

Wed, 29 Oct 2014 09:06 AM IST
आर वैद्यनाथन प्रोफेसर/आईआईएम, बैंग्लुरु
आर वैद्यनाथन प्रोफेसर/आईआईएम, बैंग्लुरु Updated Wed, 29 Oct 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
black money in india and supreme court

विदेश से काला धन वापस लाने का मुद्दा सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता, ऐसा कहते हुए भारत की सर्वोच्च अदालत ने सरकार को सभी नाम बताने के आदेश दिए हैं। अब सवाल है कि सरकार ऐसा क्या करेगी जिससे विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस भारत लाना संभव हो पाएगा?

विज्ञापन


काले धन पर विशेष अध्ययन करने वाले भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंग्लुरु के प्रोफेसर आर वैद्यनाथन ने मौजूदा परिदृश्य में काले धन के भारत आने से जुड़ी मुश्किलों को बीबीसी हिन्दी के पाठकों से साझा किया।
विज्ञापन


जिन लोगों ने विदेशी बैंकों में काला धन जमा किया है, वे आम भारतीय नहीं हैं।

काला धन जमा करने वालों में देश के बड़े-बड़े नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बॉलीवुड, मीडिया और स्पोर्ट्स शख्सियतें भी शामिल हो सकती हैं।

किस कौम का है काला धन?

black money in india and supreme court

यानी काला धन सेक्यूलर होगा तो ये कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि इसमें ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, यादव, ही नहीं, मुस्लिम, सुन्नी और शिया भी शामिल हो सकते हैं।

सरकार का तर्क था कि दोहरा कराधान बचाव संधि (डीटीएए) की वजह से विदेशी बैंकों में जमा काला धन खाताधारकों के नाम उजागर नहीं किए जा सकते हैं।

जबकि साल 2011 के शुरुआत में ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा था कि डीटीएए का संबंध खातेधारकों के नाम जाहिर करने से किसी भी तरह से नहीं जुड़ा है।

यूपीए सरकार ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि मौजूदा सरकार ने इसे गलत समझा। अदालत ने इसे स्पष्ट करते हुए नए आदेश जारी किए हैं।

राजनीतिक पक्षपात

black money in india and supreme court

काले धन का संबंध बार-बार टैक्स से जोड़ा जा रहा है। जबकि इसमें भ्रष्टाचार, ड्रग्स व्यापार, हथियारों की तस्करी, हवाला, चरमपंथ इत्यादि से जुड़े मसले शामिल हैं।

अदालत के आदेश के बाद अब सरकार को सारे नाम बताने होंगे। लेकिन ये नाम केवल जजों तक ही सीमित रहेंगे, ताकि किसी तरह के राजनीतिक पक्षपात का सवाल न उठे।

मोदी ने वादा किया था, वे 100 दिन के भीतर काला धन वापस लाएंगे। लेकिन काला धन को देश में लाने में पांच से सात साल लग सकते हैं।

फिलीपींस, पेरु, नाइजीरिया आदि देशों का उदाहरण देखें तो यहां काले धन को देश में वापस लाने में पांच से दस साल लग गए।

विदेशी बैंकों में जो काला धन जमा है वो इस देश की साधारण जनता का है, ग़रीबों, किसानों, कुलियों और मज़दूरों का है। ये राशि पांच सौ अरब डॉलर हो सकती है।

अब काले धन को देश में लाने का मुद्दा राजनीतिक नहीं रहा। देश की जनता की भी अब इसमें रुचि बढ़ गई है। इस विषय पर लोग सोशल मीडिया यानी फ़ेसबुक और ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं।

इतनी सक्रियता बोफोर्स के समय में भी नहीं थी। अब सरकार की हर कार्रवाई पर जनता की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed