अब हवाई जहाज की तरह ट्रकों में भी लग सकते हैं ब्लैक बॉक्स
सड़क पर होने वाले हादसों का विश्लेषण करने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) ने हवाई जहाज की तरह ट्रकों में ब्लैक बॉक्स और वीडियो कैमरा लगाने का सुझाव दिया है।
संस्थान द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार भारतीय सड़कें किसी और देश की तुलना में हर साल सबसे अधिक जानें लेती हैं।
इस पर लगाम के लिए रोड इंजीनियरिंग, मार्ग संकेतक, चालकों के प्रशिक्षण और उन्हें लाइसेंस देने की प्रक्रिया तथा वाहनों के रख रखाव पर ध्यान देना होगा।
बढ़ानी होगी आधारभूत संरचनाओं के विकास की गति
दुर्घटना में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए हादसे के बाद मिलने वाली सहायता भी महत्वपूर्ण है। ‘एन
ओवरव्यू ऑफ द ट्रकिंग सेक्टर इन इंडिया: सिग्निफिकेंस एंड स्ट्रक्चर’ नाम
से किए गए अध्ययन में इस क्षेत्र की क्षमता और सुरक्षा में सुधार के लिए कई
सुझाव दिए गए हैं।
साथ ही बताया गया है कि यह क्षेत्र भ्रष्टाचार समेत कई
समस्याओं से जूझ रहा है। अध्ययन में देश में ट्रकों की औसत गति पर भी चिंता
जताई गई है।
इसमें कहा गया है कि भारत में एक ट्रक हर दिन करीब 300
किलोमीटर की दूरी तय करता है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। हाल में आधारभूत
संरचनाओं के विकास की गति भी धीमी हुई है। इसे भी बढ़ाना होगा।