{"_id":"59474cae-baca-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-yauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 12 May 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
रेल घूस कांड और कोयला घोटाले के मसले पर रेल मंत्री और कानून मंत्री के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन
इसी को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीएम के इस्तीफे की मांग कर रहे है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की नेतृत्व में हाथों में तख्तियां ले कर नारे लगाते हुए औरंगजेब रोड से रेसकोर्स रोड की ओर रवाना हुए। लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे उन्हें तुगलक रोड पुलिस थाना से आगे बढ़ने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
युवा कार्यकर्ताओं का दिल्ली पुलिस के साथ संघर्ष हुआ और आगे बढ़ने के लिए उन्होंने एक अवरोधक को तोड़ डाला। लेकिन पुलिस ने उन पर पानी की धार छोड़ी।
अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर समीपवर्ती पुलिस थाने ले जाया गया।
ठाकुर ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिये हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ें और कांग्रेस तथा उसके मंत्रियों के खिलाफ घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों की समुचित जांच कराएं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में धारा 144 लगा दिया है। रेस कोर्स रोड मेट्रो स्टेशन को सुबह 11 बजे के आसपास बंद किया गया था। लेकिन दोपहर बाद 3 बजे मेट्रो स्टेशन को फिर से खोल दिया गया है।