फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp working committee meeting in up

यूपी: ‘लविंग जेहाद’ को मुद्दा बनाएगी BJP

Sun, 24 Aug 2014 10:17 AM IST
अखिलेश वाजपेयी, हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, वृंदावन
अखिलेश वाजपेयी, हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, वृंदावन Updated Sun, 24 Aug 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
bjp working committee meeting in up

मथुरा के वृंदावन में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले ही दिन साफ कर दिया कि पार्टी विधानसभा चुनाव में वर्ग विशेष द्वारा लड़कियों का धर्मांतरण कराने की घटनाओं ‘लविंग जेहाद’ को मुद्दा बनाएगी। भले ही बैठक के भीतर पदाधिकारियों ने सीधे-सीधे इस नाम का जिक्र न किया हो, केंद्रीय नेतृत्व के तीखे तेवरों पर सीधे-सीधे इस शब्द का प्रदेश अध्यक्ष ने भाषण में इस्तेमाल न किया हो लेकिन अंदर से बाहर तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से यही मुद्दा छाया रहा। इससे साफ है कि भाजपा ने इस मुद्दे के सहारे हिंदुत्व को धार देकर सत्ता पाने का सपना संजो लिया है।

विज्ञापन


बैठक स्थल पर जहां वर्ग विशेष के लोगों का उल्लेख करते हुए इस मुद्दे पर निशाना साध गया तो बाहर नेता खुलकर इस पर बोले। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भले ही ‘लविंग जेहाद’ शब्द का जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने बाहर व भीतर जो कुछ कहा उसका इशारा इसी ओर था। अंदर उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सपा सरकार की नीति मजहब देखकर दंगाइयों को संरक्षण व धर्म देखकर निर्दोषों का उत्पीड़न करना है। मेरठ, अमानीगंज (फैजाबाद), लोनी (गाजियाबाद) की घटनाओं से साफ है कि सरकार वर्ग विशेष के अभियुक्तों पर नरम है। वर्ग विशेष का होने के कारण उन्हें सपा सरकार के संरक्षण में दुराचार करने व लड़कियों का धर्मांतरण कराने का लाइसेंस मिल गया लगता है। इससे निपटेंगे। बैठक स्थल के बाहर जब वाजपेयी से ‘लविंग जेहाद’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर महिलाओं के उत्पीड़न पर जब चर्चा होगी तो यह विषय स्वाभाविक रूप से उठेगा
विज्ञापन


वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि गोवर्धन की धरती राक्षसों व परेशान करने वाले देवताओं दोनों को पराजित करने की शक्ति का प्रतीक है। विश्वास है कि भाजपा यहां से सूबे की जनविरोधी सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की शक्ति प्राप्त कर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से संसद तक होगा संघर्ष

स्थानीय सांसद हेमा मालिनी और विनय कटियार जैसे नेताओं ने पत्रकारों के सवाल पर ‘लविंग जेहाद’ शब्द का ही उल्लेख नहीं किया बल्कि सड़क से लेकर संसद तक सपा सरकार के खिलाफ और यह अभियान चलाने वालों के विरुद्ध लड़ाई का ऐलान कर डाला। हेमा मालिनी ने कहा कि वह इस संसद में उठाएगी। कटियार ने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘लविंग जेहाद’ चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार प्यार के बहाने लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वालों को संरक्षण दे रही है। उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

क्या है ‘लविंग जेहाद’
नेताओं ने कहा कि सपा सरकार के संरक्षण में वर्ग विशेष के युवक, दूसर वर्ग की लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उन्हें बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। यही ‘लविंग जेहाद’ है। अभी हाल में ही मेरठ के खरखौंदा के सराबा गांव में हुई घटना के बाद यह शब्द ज्यादा चर्चा में आया।

यूपी में मोदी मैजिक पर ही खेलेगी भाजपा

bjp working committee meeting in up

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैजिक पर ही भाजपा मिशन-2017 में खेलेगी। वृंदावन के शांति सेवा धाम में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यूपी के दिग्गजों ने मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व पर ही ध्यान केंद्रित रखा। बैठक का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने स्पष्ट कर दिया कि चित्रकूट की बैठक में हम लोगों को लोकसभा चुनाव में इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं थी। अब आगामी विधानसभा चुनाव में इसे बरकरार रखना है।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जनता बनाम सरकार की लड़ाई का सीधा ऐलान कर दिया गया। इसमें जनता के जख्मों को कुरेदा गया और सपा की नाकामियों को सिलसिलेवार गिनाया गया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को कैसे अगले तीन साल तक बरकरार रखा जाए, इसी का मंत्र दिया।

दो पार्ट में खींचा चुनावी खाका
भाजपा ने यूपी जीतने के लिए जो खाका खींचा है उसमें सीधे-सीधे दो पार्ट हैं। पहले भाग में सपा सरकार की उत्तर प्रदेश में नाकामियों का लेखाजोखा है। प्रदेशभर के दंगों की सूची जारी की गई है। सपा की ‘अजब-गजब सरकार’ शीर्षक से खेती किसानी, सड़कों की खस्ता हालत, गन्ना किसानों की समस्या का विवरण है। प्रदेश में 1905 बलात्कार, 475 लूट, 945 डकैती और 5037 हत्याओं का ब्योरा दिया गया है। दूसरे हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंद माह के कार्यकाल की उपलब्धियां और आगामी योजनाएं हैं। पड़ोसी मुल्कों से संबंध सुधार, कालेधन पर एसआईटी का गठन, आयकर सीमा बढ़ाने आदि का ब्योरा दिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन सपा की नाकामियों को बताने और मोदी की उपलब्धियां गिनाने का ही मंत्र दिया गया। कलराज ने कहा भी कि नरेंद्र मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है। जबकि संतोष गंगवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।

लविंग जेहाद और धर्मांतरण को सरकार का संरक्षण: कटियार

bjp working committee meeting in up

भाजपा नेता विनय कटियार ने अखिलेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का प्रत्येक जिला सांप्रदायिकता की आग में झुलस रहा है।

प्रदेश सरकार के संरक्षण में लविंग जेहाद और धर्मांतरण का बहुत बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के कार्यकाल में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होगा।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन शामिल होने आए पार्टी नेता विनय कटियार ने कहा कि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद में दंगे हुए। अब लविंग जेहाद के नाम पर बेटियों को भ्रमित किया जा रहा है। धर्मांतरण अभियान चलाया जा रहा है। संतोष गंगवार ने भी कहा कि पश्चिमी यूपी में जिस तरह से लव जिहाद और धर्मांतरण किया जा रहा है उससे हिंदुओं को सचेत रहना होगा।

शाह की गैर मौजूदगी पर गर्म हुई सियासत
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में अचानक राष्ट्रीय अध्यक्ष के न आने की खबर ने पदाधिकारियों के जोश को कम कर दिया। बैठक में सपा सरकार पर भाजपाई तीखे हमले कर रहे थे तो बाहर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के न आने पर सियासत कर रहे थे। अचानक दिल्ली में एक बैठक के चक्कर में शाह का यहां न आना कई सवाल छोड़ गया। लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

अमित शाह के न आने पर एक नेता ने कहा, दरअसल यह परिवर्तन का दौर है और यही परिवर्तन यहां भी हो सकता है। इसीलिए यहां जिलाध्यक्षों के आने का कार्यक्रम भी टाल दिया गया। एक युवा कार्यकर्ता ने कहा कि यहां कार्यक्रम की कमान ब्रज क्षेत्र को दिए जाते ही पार्टी का ही एक धड़ा विरोध पर तुल गया। इतने मैसेज कर दिए गए कि कार्यक्रम में शाह आएंगे या नहीं, इस पर देर रात से ही असमंजस था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली की बैठक के कारण यहां नहीं आ पाए। रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह जरूर आएंगे।

उत्साह के साथ चिंता भी

bjp working committee meeting in up

बैठक में केंद्र में मोदी सरकार होने का उत्साह तो दिखा लेकिन चिंता के सुर भी सुनाई दिए। वाजपेयी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कहीं नहीं है। पर, सपा लोकसभा चुनाव में हार को पचा नहीं पा रही है। बसपा और कांग्रेस उसकी मदद को खड़े हैं। उपचुनाव सपा की चिंता है परंतु भाजपा के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इन चुनाव में सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जुटना होगा। इसी जीत के बाद विधानसभा के आम चुनाव में जीत की भूमिका तैयार होगी। कलराज ने सावधान किया कि सपा सरकार को परास्त करने को कृष्ण जैसे संगठन शिल्पी की तरह पार्टी के लोगों को एकजुट करना पड़ेगा।

अगला पड़ाव विंध्यवासिनी धाम

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कामदगिरि की परिक्रमा के साथ शुरू हुआ भाजपा की सफलता का सफर गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए शक्ति धाम मां विंध्याचल की भूमि पर पहुंचेगा। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक तीन महीने बाद विंध्याचल में होगी। उमीद है मां विंध्यवासिनी भाजपा को सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की शक्ति देंगी।

बैठक में ये भी रहे मौजूद

बैठक में स्थानीय सांसद हेमा मालिनी, वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, विनय कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री रामशंकर कठेरिया, सांसद कुसुम राय, राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा व केंद्र सरकार में मंत्री संतोष गंगवार भी मौजूद थे।

‘यमुना’ पर चली उलटी पतवार

bjp working committee meeting in up

यमुना तट पर आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से यमुना मैया गायब रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व यहां की सभा में यमुना मैया को साबरमती सी निर्मल बनाने की वादा किया था, लेकिन यमुना में भाजपा ने उलटी पतवार चला दी। वाजपेयी के संबोधन में गंगा का जिक्र कई बार आया लेकिन यमुना मैया गायब रहीं। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने यमुना का जिक्र तो किया, लेकिन इसे निर्मल बनाने की जिम्मेदारी हेमा मालिनी पर डाल दी।

प्रदेश के 10 लाख वोटरों को बनाएंगे कार्यकर्ता
लोकसभा चुनावों में भाजपा से जुडे़ 10 करोड़ वोटरों में से प्रदेश के 10 लाख वोटरों को भाजपा अपना कार्यकर्ता बनाएगी। इसके लिए पार्टी 25 अगस्त से प्रदेश में बूथ स्तरीय विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। शनिवार को इसकी कार्ययोजना प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तय की गई। वृंदावन में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन नए वोटरों को स्थायी रूप से पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर लंबी चर्चा हुई।

तय किया गया कि 25 अगस्त से शुरू किया जा रहा एक माह का विशेष सदस्यता अभियान उपचुनाव वाले जनपदों में 15 सितंबर के बाद चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में होने वाले पंचायत और सहकारिता के साथ गन्ना समितियों के चुनाव में इस बार भाजपा प्रतिभाग करेगी। कार्यसमिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed