फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp won in gujrat and congress in himachal

गुजरात में खिला कमल, हिमाचल 'हाथ' के साथ

Thu, 20 Dec 2012 07:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Dec 2012 07:29 PM IST
विज्ञापन
 bjp won in gujrat and congress in himachal

गुजरात विधान सभा चुनावों में भाजपा ने लगातार पांचवी बार जीत का परचम लहराया। पार्टी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के हाथ 61 सीटें लगी हैं।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा के हाथ से सत्ता निकल गई है और यहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाने में कामयाब रही है। यहां घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 36 सीटें जीतीं हैं, जबकि भाजपा को 26 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा फिर से सत्तारुढ होने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिनगर विधान सभा सीट से 86 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की स्थिति गुजरात में भी पिछले चुनाव के मुकाबले सुदृढ हुई है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव हार गए है।

भाजपा से अलग होकर गुजरात परिवर्तन पार्टी की स्थापना करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल बिसाविदर सीट पर 42 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं, लेकिन वह भाजपा को ज्यादा नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए हैं।


हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण विधान सभा सीट पर लगभग बीस हजार मतों से चुनाव जीत गए हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर सीट पर 9400 मतों से जीत गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed