{"_id":"f670c5538f2e8076767eb1bdb3953b00","slug":"bjp-wins-manipur-assembly-by-election-hindi-news-as","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में बीजेपी को झटका, रतलाम में करारी हार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मध्यप्रदेश में बीजेपी को झटका, रतलाम में करारी हार
Updated Tue, 24 Nov 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
बिहार की हार से निराश बीजेपी खेमे को उपचुनाव परिणाम से कुछ राहत भरी खबर आ रही है। मणिपुर में बीजेपी खाता खोलने में कामयाबी हुई है। मणिपुर उपचुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। असम चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए ये परिणाम कुछ सकारात्मक संदेश दे सकते हैं।
विज्ञापन
कई सालों से बीजेपी पूर्वोत्तर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है लेकिन बहुत कामयाबी नहीं मिल पा रही है। दो सीटें जीतने से पूर्वोत्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को नैतिक बल मिलेगा और इससे असम चुनाव में भी पार्टी नए उत्साह के साथ मैदान में उतर पाएगी। मिजोरम में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आइजोल नॉर्थ-3 सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
देवास में जीत, रतलाम-झाबुआ में हार
मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम बीजेपी के लिए आधी खुशी और आधे गम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश की देवास विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहां पर बीजेपी उम्मीदवार गायत्री राजे ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। शिवराज सरकार में मंत्री तुकोजीराव पंवार के निधन से ये सीट खाली हुई थी। इस सीट से उनकी पत्नी गायत्री राजे को उम्मीदवार बनाया गया था।
मध्यप्रदेश की ही रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है। यहां बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने 88 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने यहां बीजेपी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। कहा जा रहा है व्यापम घोटाले से खराब हुई शिवराज सरकार की छवि का असर इन परिणामों पर साफ नजर आ रहा है।
देवास के लोगों ने सरकार की नीतियों और पार्टी के सिद्धांतों में जो अटूट विश्वास व्यक्त किया है, वह हमें लक्ष्य की ओर बढ़ने की ऊर्जा देगा।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 24, 2015
मैं पार्टी की विजयी प्रत्याशी श्रीमती गायत्री राजे पवार, कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह जीत सबके परिश्रम का फल है।