{"_id":"6a588c04c3ed73d12fb08572bbd32ece","slug":"bjp-will-win-lok-sabha-election-in-2014-says-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी का दावा, सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी का दावा, सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी भाजपा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि आगामी चुनावों में उनकी पार्टी रिकॉर्ड जीत हासिल करके सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे आडवाणी का यह बयान चौंकाने वाला है।
इससे पहले आडवाणी बयान दे चुके हैं कि 2014 के चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा।
भाजपा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बढ़ने से भी आडवाणी पिछले दिनों खासे नाराज थे, लेकिन हालिया बयान से आडवाणी ने उस विवाद को थामने की कोशिश की है।
विज्ञापन
पढ़ें:- पहले कांग्रेस तो घोषित करे पीएम पद का उम्मीदवार: राजनाथ
विज्ञापन
पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए आडवाणी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले होंगे और इनमें पार्टी को भारी विजय हासिल होगी।
पढ़ें:- प्रधानमंत्री की दौड़ में राहुल गांधी से आगे निकले नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा, 'जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि 2014 के आम चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। सभी अनुमान भाजपा के पक्ष में हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी।
पढ़ें:- आज चुनाव हों तो भाजपा को मिलेंगी सबसे ज्यादा सीटें
आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, घोटालों और महंगाई के चलते इन चुनावों के लिए विपक्ष के हाथ में एजेंडा थमा दिया है।
पढ़ें:- प्रधानमंत्री पद की इच्छा पाले बैठे हैं कई भाजपाई: जेठमलानी
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और इन मुददों को जन-जन तक पहुंचा कर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाएं।