UP: रविदास जयंती के सहारे दलितों को साधेगी बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित रामोला के खुदकुशी मामले के बाद सियासी हमले झेल रही भाजपा संत रविदाश के जरिए दलित चुनौती को दूर करेगी। पार्टी रणनीतिकारों ने संत रविदाश के सहारे दलित सियासत को साधने की समग्र परेखा बनाई है। जिसपर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह फरवरी के अंतिम सप्ताह में अमल करते नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तरप्रदेश के तमाम शहरों में रविदाश सम्मेलन का ताना-बाना बूना गया है। शाह खुद बलरामपुर, बहराईच और बलिया सरीखे शहर में उपस्थित होकर पार्टी के अभियान को परवान चढ़ाएंगे। उनके इस प्रयास को भाजपा के उत्तरप्रदेश मिशन 2017 से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इस कवायद के जरिए पार्टी रणनीतिकार रोहित के खुदकुशी प्रकरण से हुए सियासी नुकशान की भरपाई कर लेना चाहते हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यह मानता है कि रोहित मामले से उसे सियासी नुकशान हुआ है। तो साथ ही यूपी के दलित मतों में सेंधमारी कर वे बसपा प्रमुख मायावती की चुनौती को बेअसर करना चाहते हैं।
दलितों को लुभाने की कोशिश
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार शाह के यूपी जाने का कार्यक्रम तय हो रहा है। वे 22 फरवरी को बलराम पुर, 23 फरवरी को बहराईच और 24 फरवरी को बलिया में आयोजित होने वाले रविदाश सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ये ऐसे हैं जिनमें दलित मतदाता निर्णायक रहता है।
भाजपा की कोशिश संत रविदाश के सहारे इस वर्ग को साधने की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीते दिनों लखनउ में दलित छात्रों को संबोधित कर सियासत साधने की शुरूआत कर चुके हैं। वहीं नए राज्य भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सूबे को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की गंभीरता को देखते हुए भाजपा आलाकमान अध्यक्ष के चयन में अभी कोई जल्दबाजी के मूड में नहीं है। सूबे के सभी नेताओं से चर्चा करने के बाद ही वह नए अध्यक्ष के नाम को हरी झंडी देगा।
रोहित की आत्महत्या के बाद खराब हुई छवि
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद आलाकमान के पास भी
पर्याप्त समय भी है। इसीलिए वह किसी एक चेहरे पर दांव खेलने से पहले सूबे
के सभी वरिष्ठ नेताओं की राय लेगा।
तो रोहित के मौत पर हैदराबाद पहुंचे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने सियासी हमला बोला है।
पार्टी राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने राहुल को सियासी रूप से विफल
व्यक्तित्व करार देते हुए कहा है कि एक ओर जब देश विकास की ओर अग्रसर है
तो
राहुल देश में जातिवाद और धर्म का फसाद खड़ा करा माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
शर्मा ने कहा कि उन्हें रोहित के मौत पर दु:ख है। लेकिन मामले को सियासी
तूल नहीं देना चाहिए।