फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will tackle opposition by there this idea

मानसून सत्र: घोटाले के आरोपों को 'घोटाले' से काटेगी सरकार

Wed, 22 Jul 2015 07:39 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 07:39 AM IST
विज्ञापन
bjp will tackle opposition by there this idea

लोहा लोहे को काटता है। इसी कहावत के तर्ज पर भाजपा कांटे से कांटा निकालने की रणनीति के तहत खुद पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को गैरराजग शासित राज्यों से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों से धोने की तैयारी में है।

विज्ञापन


संसद के मानसून सत्र में पार्टी ने उन करीब 1 दर्जन भ्रष्टाचार केमामलों की सूची तैयार की है, जिसका लेना देना गैरभाजपा शासित राज्यों और नेताओं से है।

पार्टी की योजना सत्र के दौरान इन मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत चर्चा के लिए नोटिस देने की है। इसके लिए जिन मामलों का चयन किया गया है, उनमें गोवा और असम में अमेरिकी फर्म की ओर से मंत्रियों को रिश्वत दिए जाने का मामला, पश्चिम बंगाल में शारदा चिट फंड घोटाला और मानव तस्करी मामला, केरल का बार और सोलर घोटाला, राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष राबर्ट वाड्रा के जमीन सौदे में कथित गड़बड़ी का मामला, कर्नाटक में किसानों के आत्महत्या का मामला, हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जारी सीबीआई जांच का मामला शामिल है।
विज्ञापन

विपक्ष नाक में दम करने की तैयारी में

bjp will tackle opposition by there this idea

दरअसल भाजपा नहीं चाहती कि विपक्ष ललित गेट मामले में घिरी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश का व्यापम, छत्तीसगढ़ में पीडीएस में भ्रष्टाचार और महाराष्ट्र सरकार केदो मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के मामले को सदन में उठाए।

विपक्ष इन्हीं मुद्दों के सहारे सरकार के नाक में दम करने की तैयारी में है। ऐसे में सरकार और भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि अगर उसने भी विपक्ष से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को तूल दिया तो उसे रक्षात्मक मुद्दा अपनाने पर मजबूर किया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीते रविवार को अध्यक्ष अमित शाह के निवास पर हुई मैराथन बैठक में गैरराजग शासित राज्यों और विपक्ष के नेताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की फेहरिस्त तैयार की गई।

परंपरा तोड़ रही है कांग्रेस-रविशंकर

bjp will tackle opposition by there this idea

इसी दौरान इन सभी मामलों से जुड़े सभी तथ्य और बिंदु तैयार किए गए। इसके बाद विपक्ष को संसद में घेरने केलिए इन सभी मामलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का नोटिस दे कर चर्चा की मांग की गई।

इस दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि निशाना बनाने के लिए सिर्फ कांग्रेस को नहीं बल्कि उन विपक्षी दलों से जुड़े मामलों को भी खंगाला जाए, जो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा भी कि संसद साढ़े छह दशक के इतिहास में राज्यों के विषय पर चर्चा न कराने की परंपरा रही है। संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता।

विज्ञापन

प्रवक्ताओं को भी किया लैस

bjp will tackle opposition by there this idea

फिर भी अगर विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस राज्यों के विषय उठाना चाहती है तो उसे राबर्ट वाड्रा और वीरभद्र सिंह पर भी चर्चा के लिए तैयार रहना होगा।

विपक्ष शासित राज्यों के भ्रष्टाचार के मामलों के बारे में मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी और सरकार के प्रवक्ताओं को भी सूचनाओं से लैस किया।

प्रवक्ताओं को इन मामलों को जोरशोर से उठाने का निर्देश दिया गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed