फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will tackle nitish by this way

नीतीश के खिलाफ ये ब्रह्मास्त्र इस्तेमाल करेगी BJP

Sun, 12 Jul 2015 03:20 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
bjp will tackle nitish by this way

बिहार विधान परिषद चुनाव में नीतीश-लालू की अगुवाई वाले महागठबंधन के खिलाफ जीत मिलने से गदगद भाजपा विधानसभा चुनाव में इस लय को बनाए रखने में जोरशोर से जुट गई है।

विज्ञापन


इस क्रम में केंद्र की राजग सरकार बिहार को विशेष पैकेज देने का ऐलान करने जा रही है। मोदी सरकार विशेष पैकेज के तहत राज्य की बुनियादी व्यवस्था को सुधारने के लिए ढांचागत विकास के साथ कुछ अहम संस्थानों को स्थापित करने का भी ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार विशेष पैकेज के तहत बिजली व्यवस्था को सुधारने के साथ ही कई नए शिक्षण संस्थान खोलने का ऐलान भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा है ब्लू प्रिंट

bjp will tackle nitish by this way

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभी मंत्रालयों से इसके लिए ब्लू प्रिंट मांगा है। साथ ही इसे राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बिहार से जुड़े भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से भी राय-मशविरा किया गया है। राजग के सहयोगी दलों के नेताओं रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा से भी इस बारे में चर्चा की गई है।

अब सिर्फ पैकेज के ऐलान का इंतजार है। बिहार में नीतीश कुमार के विकास और सुशासन का चेहरा होने के दावे को कमजोर करने के लिए भी राज्य को विशेष पैकेज देने को जरूरी माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान खुद मोदी ने केंद्र की सत्ता में आने के बाद बिहार को विशेष पैकेज देने का वादा किया था। इस लिहाज से भी इसकी जरूरत है। 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान इसका ऐलान संभव है।

नीतीश और लालू के साथ आने से बढ़ी भाजपा की चिंता

bjp will tackle nitish by this way

मोदी के इस दौरे को ही भाजपा के बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। जदयू-राजद-कांग्रेस-एनसीपी के महागठबंधन के आकार लेने के बाद चिंतित भाजपा में विधान परिषद के नतीजों ने नई जान फूंक दी है।

नीतीश और लालू के एक साथ आने से भाजपा को ओबीसी और मुसलमानों की गोलबंदी की चिंता सता रही है लेकिन ताजा नतीजों से पार्टी को नीतीश-लालू के सामाजिक-जातीय समीकरण में सेंध लगने की उम्मीद दिख रही है।

इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अब राज्य के लिए विशेष पैकेज को जरूरी मान रहे हैं। महागठबंधन को जातीय समीकरण के मोर्चे पर थामने के लिए भाजपा जबरदस्त होमवर्क कर रही है।

मांझी लगा सकते हैं नैया पार!

bjp will tackle nitish by this way

नीतीश की महादलित समुदाय पर पकड़ को कमजोर करने के लिए भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपने साथ खड़ा किया है।

जबकि प्रभावशाली यादव बिरादरी पर लालू की जबरदस्त पकड़ को झटका देने के लिए उनके करीबियों पर सेंध लगानी शुरू कर दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव की भाजपा से नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है तो राजद से बगावत कर सांसद पप्पू यादव ने न केवल अलग पार्टी बनाई है बल्कि लालू के यादव वोट बैंक पर चोट पहुंचाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed