फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will protest movement against shinde statement on hindu terror

शिंदे के बयान के विरोध में भाजपा करेगी आंदोलन

Wed, 23 Jan 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
bjp will protest movement against shinde statement on hindu terror

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के 'हिंदू आतंकवाद' संबंधी बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी गुरूवार को पूरे देश में आंदोलन करेगी। गृहमंत्री शिंदे ने भाजपा और आरएसएस पर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पूरे देश की हवा में जहर घोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री शिंदे ने आरएसएस जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर हिंदू आतंकवादी तैयार करने का जो बयान दिया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। राजनाथ सिंह ने कहा कि शिंदे के बयान के कारण देशभर में भारी जनाक्रोश है, इसके खिलाफ भाजपा पूरे देश में आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि भाजपा हो या आरएसएस, इनके ट्रेनिंग कैंप हिंदू आतंकवाद बढ़ाने का काम देख रहे हैं। शिंदे के अलावा केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने भी आरएसएस के लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। गृह सचिव ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के पास समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और दरगाह शरीफ में हुए विस्फोटों में कम से कम 10 ऐसे लोगों के शामिल होने के सबूत हैं, जिनका संबंध आरएसएस से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed